होम / टीवी / राहुल कंवल ने JNU के VC से पूछे ऐसे सवाल, तमाम मीडिया ढूंढ रही थी जिनका जवाब

राहुल कंवल ने JNU के VC से पूछे ऐसे सवाल, तमाम मीडिया ढूंढ रही थी जिनका जवाब

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि ‘नकाबपोश’ JNU के नहीं थे, यानी वे बाहरी थे, पर ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जेएनयू के वाइस चांसलर जगदीश कुमार ने कुछ और ही कहा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जेएनयू (JNU) में हिंसा को अंजाम देने वाले कौन थे, यह अभी भी पहेली बना हुआ है। हालांकि, हमले में घायल छात्र और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘नकाबपोश’ यूनिवर्सिटी के नहीं थे, यानी वे बाहरी लोग थे, लेकिन ‘इंडिया टुडे’ (India Today) को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जेएनयू  के वाइस चांसलर जगदीश कुमार का कुछ और ही कहना है। ‘इंडिया टुडे’ के न्यूज़ डायरेक्टर राहुल कंवल ने सबसे पहले इस विषय पर जगदीश कुमार से बात की, इसके बाद बाकी मीडिया ने कुमार के बयान को उठाया।

राहुल के एक सवाल के जवाब में जगदीश कुमार ने रविवार रात हुई हिंसा को सर्वर रूम पर हुए हमले से जोड़ते हुए छात्रों को ही कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने इस आरोप को भी बेबुनियाद बताया कि हिंसा के वक्त सुरक्षा गार्ड कैंपस में मौजूद नहीं थे। इस इंटरव्यू में राहुल ने वह सभी सवाल पूछे जिनका जवाब लोग वाइस चांसलर से जानना चाहते हैं। फिर चाहे वह पुलिस को देरी से बुलाने की बात हो या आरोपियों को बचाने की।

इंटरव्यू स्टूडियो में नहीं बल्कि जेएनयू कैंपस में घूमते हुए हुआ, इसलिए राहुल आंखों के सामने नजर आने वाले दृश्यों पर भी सवाल पूछते रहे। इंटरव्यू की शुरुआत नारों से पटे पड़े कैंपस से हुई, जो धीरे-धीरे कठिन सवालों में तब्दील होता गया। एक सवाल के जवाब में जगदीश कुमार ने कहा कि रविवार को जो कुछ हुआ उसका तीन जनवरी को हुई तोड़फोड़ की घटना से नाता हो सकता है। सर्वर रूम को संभवत: इसलिए निशाना बनाया गया, ताकि भविष्य में होनी वाली किसी भी गतिविधि के सीसीटीवी फुटेज आसानी से न मिल सकें। जब राहुल ने पूछा कि आप लेफ्ट छात्रों पर हिंसा का आरोप लगा रहे हैं तो कुमार बात टाल गए। हालांकि उन्होंने इतना ज़रूर कहा कि नकाबपोश यूनिवर्सिटी के ही छात्र थे। गौरतलब है कि अब तक यही कहा जाता रहा है कि हिंसा फैलाने वालों में बाहरी लोग भी शामिल थे।

यह बात सामने आई थी कि हिंसा के दौरान बिजली गुल हो गई थी, राहुल ने यही सवाल जब वाइस चांसलर से पूछा तो उनका जवाब था ‘कैंपस में सबकुछ ठीक था, बाहर जो कुछ हुआ उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं’। इसी तरह पुलिस को देरी से बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा ‘जब हम पुलिस बुलाते हैं तो कह जाता है कि शिक्षण संस्थान में पुलिस क्यों बुलाई, जब नहीं बुलाते तो कहते हैं कि क्यों नहीं बुलाई। हम एकदम से पुलिस नहीं बुला सकते, पहले हम देखते हैं कि हमारे सुरक्षा गार्ड स्थिति संभाल सकते हैं या नहीं, जब हमें लगा कि हालात उनके नियंत्रण से बाहर हैं तो पुलिस को सूचना दी गई।’

राहुल कंवल ने जगदीश कुमार पर वह सवाल भी दागा, जो लेफ्ट पार्टियां उन पर लगातार दागती रहीं हैं, यानी क्या आपको मोदी सरकार ने लेफ्ट के गढ़ जेएनयू में भगवा झंडा लहराने के लिए भेजा है? इस पर कुमार ने कहा ‘आप मेरा बैकग्राउंड देखिये, मैंने आईआईटी मद्रास से पढ़ाई की है और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का प्रोफेसर हूं। यहां आने के बाद मेरी प्राथमिकता जेएनयू को आगे ले जाने की कोशिश करने की है। मेरी नियुक्ति राजनीतिक नहीं हैं।’ इस दौरान यूनिवर्सिटी बंद करने की खबर को अफवाह करार देने के साथ ही जेएनयू के वाइस चांसलर ने छात्र संघ के उस आरोप को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि वह अक्सर यूनिवर्सिटी से गायब रहते हैं। कुल मिलाकर राहुल कंवल द्वारा लिया गया यह एक्सक्लूसिव इंटरव्यू हिंसा पर जेएनयू के वाइस चांसलर के नजरिये को दर्शाता है।

पूरा इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं:      

https://www.indiatoday.in/india/video/watch-jnu-vc-jagadesh-kumar-breaks-his-silence-over-violence-says-police-arrived-when-contacted-1635037-2020-01-08

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स जेएनयू वाइस चांसलर जगदीश कुमार
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago