होम / टीवी / यहां लॉन्च किया गया विधानसभा का अपना टीवी चैनल, बना दूसरा राज्य

यहां लॉन्च किया गया विधानसभा का अपना टीवी चैनल, बना दूसरा राज्य

चैनल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में भी जनता के बीच सीधे संचार के माध्यम से विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही का प्रसारण करने के लिए यहां एक नया चैनल शुरू किया गया है, जिसे ‘झारखंड विधानसभा टीवी’ (JVSTV) नाम दिया गया है। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण विधानसभा के अपने टीवी चैनल के साथ-साथ यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी होगा।

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार ‘झारखंड विधानसभा टीवी’ और स्टूडियो का शुभारंभ और लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि चैनल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में भी जनता के बीच सीधे संचार के माध्यम से विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जागरूकता पैदा करना है। हमने देखा है कि ‘संसद टेलीविजन नेटवर्क’ के तहत लोकसभा और राज्यसभा के चैनल कितने सफल हुए हैं। लिहाजा इस चैनल को शुरू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं आम जनता तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि विधायिका में क्या कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि विधानसभा ने बदलते समय को स्वीकार किया है और सदन की कार्यवाही सीधे लोगों तक ले जाने का फैसला किया है।

इस चैनल के लॉन्च होने के साथ झारखंड अब देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां इसकी विधानसभा का अपना टीवी चैनल है। इससे पहले सदन की कार्यवाही का प्रसारण करने के लिए केरल ने पिछले साल अगस्त में ‘सभा टीवी’ लॉन्च किया था।

 

 


टैग्स केरल चैनल सभा टीवी झारखंड विधानसभा जेवीएसटीवी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago