होम / टीवी / इस बड़ी मुहिम में सरकार के साथ ‘कदमताल’ मिलाएगा ITV Network
इस बड़ी मुहिम में सरकार के साथ ‘कदमताल’ मिलाएगा iTV Network
आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर व प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा और आईटीवी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ऐश्वर्या शर्मा द्वारा शुरू इस कैंपेन के तहत लोगों को किया जाएगा जागरूक
पंकज शर्मा 6 years ago
इस कैंपेन के तहत शुरू की गई वेबसाइट http://www.aakhriboond.com पर लोगों को पानी बचाने के उपाय बताने के साथ ही ये भी बताया गया है कि पानी बचाना आज के समय में कितना जरूरी है और बिना पानी के जीवन कैसा होगा।
वहीं, ’आईटीवी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, ‘मैं आखिरी बूंद कैंपेन को पूरा सहयोग देने की शपथ लेती हूं, जिसका मकसद पानी को बचाना और उसका दोबारा इस्तेमाल करना है, ताकि हम आखिरी बूंद के जरिए अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचा सकें।
गौरतलब है कि नीति आयोग द्वारा वर्ष 2018 में वाटर मैनेजमेंट इंडेक्स जारी किया गया था, जिसके मुताबिक आने वाले समय में पानी की पूर्ति के मुकाबले भारत में पानी की मांग दोगुनी होने वाली है और ये गंभीर संकट का कारण बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 70 फीसदी पानी दूषित है और हर साल दो लाख लोग पानी से होने वाली बीमारियों के कारण मरते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 तक देश की 12 फीसदी जनसंख्या के सामने जलसंकट खड़ा होने वाला है। पीने के पानी की लगातार बढ़ती किल्लत को देखते हुए भारत सरकार ने जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है और मीडिया से भी जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है।
टैग्स आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा जल संरक्षण ऐश्वर्या शर्मा आखिरी बूंद