होम / टीवी / ‘NewsX’ में अब एडिटर-इन-चीफ बने वरिष्ठ टीवी पत्रकार ऋषभ गुलाटी

‘NewsX’ में अब एडिटर-इन-चीफ बने वरिष्ठ टीवी पत्रकार ऋषभ गुलाटी

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऋषभ गुलाटी प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत तमाम अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) के मैनेजिंग एडिटर ऋषभ गुलाटी को संस्थान ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। उन्हें अब ‘न्यूजएक्स’ का एडिटर-इन-चीफ बनाया गया है। ‘आईटीवी नेटवर्क’  की पिछले दिनों हुई टाउन हॉल मीटिंग में यह घोषणा की गई।

बताया जाता है कि ‘न्यूजएक्स’ चैनल के एडिटर-इन-चीफ के रूप में ऋषभ गुलाटी का यह प्रमोशन महत्वाकांक्षी रणनीतिक रोडमैप के साथ कंपनी के कुशल नेतृत्व के साथ संरेखित है, जिसका उद्देश्य परिचालन क्षमता को बढ़ाना और नेटवर्क को विकास के अगले चरण में ले जाना है।

इस बारे में ‘आईटीवी फाउंडेशन’ (iTV Foundation) की चेयरपर्सन ऐश्वर्या पंडित शर्मा का कहना है, ‘मुझे न्यूजएक्स के एडिटर-इन-चीफ के रूप में ऋषभ गुलाटी की पदोन्नति की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है। ऋषभ ने न्यूजएक्स को आगे बढ़ाने और नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विकास के अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।’

इसके साथ ही उनका कहना है, ‘मैं ऋषभ गुलाटी को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देती हूं। ऋषभ का विशाल अनुभव और इस डोमेन का बेहतर कौशल न्यूजएक्स को न सिर्फ अच्छी स्थिति में रखेगा बल्कि हमें अपनी स्थिति को और मजबूत करने में निश्चित रूप से मदद करेगा।’

ऋषभ गुलाटी ने ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की ‘मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी’ से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री ली है। ऋषभ गुलाटी पूर्व में ‘एनडीटीवी’ (NDTV) और ‘इंडिया टुडे नेटवर्क’ (India Today Network) के साथ भी काम कर चुके हैं। महज तीस साल की उम्र में वह ‘न्यूजएक्स’ के एडिटोरियल हेड बन गए थे।

ऋषभ ‘एशियन फोरम फॉर ग्लोबल गवर्नेंस 2014’ (एएफजीजी, अब यह रायसीना डायलॉग फेलो का हिस्सा है) और ‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया यूथ फोरम’ (AIYD) 2016 के छात्र रह चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऋषभ गुलाटी प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत तमाम अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।

अपने प्रमोशन के बारे में ऋषभ गुलाटी का कहना है, ‘न्यूजएक्स का एडिटर-इन-चीफ बनकर मैं काफी रोमांचित हूं। मुझे एक शानदार और समर्पित टीम के साथ-साथ कार्तिकेय शर्मा जी के रूप में एक उत्कृष्ट मेंटर मिला है, जिनके नेतृत्व में मुझे एक असिस्टेंट प्रड्यूसर से एडिटर-इन-चीफ के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।’


टैग्स आईटीवी नेटवर्क न्यूजएक्स प्रमोशन ऋषभ गुलाटी ऐश्वर्या पंडित शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago