होम / टीवी / ITV नेटवर्क सजाएगा 'इंडिया न्यूज मंच', तीन दिनों तक होगी अहम मुद्दों पर चर्चा

iTV नेटवर्क सजाएगा 'इंडिया न्यूज मंच', तीन दिनों तक होगी अहम मुद्दों पर चर्चा

कॉन्क्लेव का सीधा प्रसारण आईटीवी नेटवर्क के 'इंडिया न्यूज', 'न्यूजएक्स' व इसके सभी रीजनल चैनल्स पर किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) 'इंडिया न्यूज मंच' का आयोजन कर रहा है। 'इंडिया न्यूज मंच 2023' का तीन दिवसीय कार्यक्रम 13 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जहां कई बड़ी हस्तियां व राजनीतिक दिग्गज देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। 

कॉन्क्लेव का सीधा प्रसारण आईटीवी नेटवर्क के 'इंडिया न्यूज', 'न्यूजएक्स' व इसके सभी रीजनल चैनल्स पर किया जाएगा। इसके अलावा  डेलीहंट, शेमारूमी, वॉचो, मजालो, जियो टीवी, टाटास्काई और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

यह कॉन्क्लेव 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारत की राजनीति के दिग्गजों के साथ दिन के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हुए सीधी और विस्तृत व्यक्तिगत बातचीत की मेजबानी करेगा।

बता दें कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, गिरिराज सिंह, प्रहलाद जोशी, किरण रिजिजू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी, सांसद लरवी किशन, यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान जैसे कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।  इनके अलावा साहित्य और फिल्म जगत के भी कई मशहूर कवि-कवयित्री, लेखक-लेखिका और लोकप्रिय अभिनेता भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को भी अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा।  


टैग्स आईटीवी नेटवर्क इंडिया न्यूज मंच
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 hours ago