होम / टीवी / ITV Network ने फैलाए अपने पंख, लॉन्च किया ये चैनल

iTV Network ने फैलाए अपने पंख, लॉन्च किया ये चैनल

आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) ने अब अपने पंख फैला दिए हैं। इसके तहत उसने बंगाल न्यूज मार्केट में एक न्यूज चैनल लॉन्च कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) ने अब अपने पंख फैला दिए हैं। इसके तहत उसने बंगाल न्यूज मार्केट में एक न्यूज चैनल लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है ‘इंडिया न्यूज जॉय बांग्ला’ (India News Joy Bangala)।

बता दें कि चैनल रविवार को लॉन्च किया गया। इस बीच कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. जितेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, पश्चिम बंगाल विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी जितिन प्रसाद, बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी के फरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी जैसे कई नेता शामिल थे।  

‘इंडिया न्यूज बांग्ला’ का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने किया। कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए राज्यपाल धनखड़ ने कहा, ‘मैं इसे बिना किसी रुकावट के यह कह सकता हूं कि कोलकाता जैसा कोई शहर नहीं है। यह वास्तव में खुशियों का शहर है। बंगाल संस्कृति का केंद्र है। यदि आप कोलकाता के किसी भी हिस्से में जाते हैं, तो आप उन चीजों को देखेंगे जिसकी तुलना दुनिया में कहीं भी नहीं की जा सकती। फिर चाहे वह कला हो, संगीत हो, विज्ञान हो या फिर साहित्य हो, आप हर स्तर पर सबसे ऊपर एक बंगाली का ही परफॉर्मेंश देखेंगे।’

इंडिया न्यूज जॉय बांग्ला ई-कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए iTV नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘क्षेत्रीय और स्थानीय समस्याओं को अकसर नेशनल व ब्रॉडकास्टिंग फॉर्मेट में शामिल किया जाता है। हम पूरी तरह से ये मानते हैं कि क्षेत्रीय प्रोग्राम्स को उचित स्थान दिया जाना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए, लिहाजा हम बांग्ला में प्रासंगिक और प्रभावी क्षेत्रीय विचारों को प्रसारित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

आईटीवी नेटवर्क के अंतर्गत दो नेशनल न्यूज चैनल्स ‘इंडिया न्यूज’ (India News) और ‘न्यूजएक्स’ (NewX) के साथ-साथ 9 रीजनल न्यूज चैनल्स- ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’, ‘इंडिया न्यूज उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’, ‘इंडिया न्यूज राजस्थान’, ‘इंडिया न्यूज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़’, ‘इंडिया न्यूज पंजाब’, ‘इंडिया न्यूज गुजरात’, ‘न्यूजएक्सओ ओडिया, न्यूजएक्स कन्नड़ और एनई न्यूज संचालित होता है।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क इंडिया न्यूज बांग्ला
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago