होम / टीवी / Itv नेटवर्क ने शुरू की नई सीरीज ‘मुख्यमंत्री मंच’, यह है खासियत

itv नेटवर्क ने शुरू की नई सीरीज ‘मुख्यमंत्री मंच’, यह है खासियत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ छह मई को पहला एपिसोड शाम छह बजे से ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सभी क्षेत्रीय चैनल्स के साथ ‘न्यूजएक्स’ और ‘इंडिया न्यूज’ पर प्रसारित किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने मुख्यमंत्री मंच (MukhyaMantri Manch) नाम से अपनी तरह की एक नई सीरीज की शुरुआत की है। इस सीरीज के तहत अगले 20 दिनों में ‘मुख्यमंत्री मंच’ पर प्रतिदिन देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ एक संवादात्मक साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रसारित किए जाएंगे।

इस पहल के द्वारा विभिन्न राज्यों के लोग ऑन कैमरा और सोशल मीडिया के जरिये अपने मुख्यमंत्री से सवाल पूछ सकेंगे। यही नहीं, मुख्यमंत्री इस दौरान युवाओं खासकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करेंगे।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ छह मई को पहला एपिसोड शाम छह बजे से ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सभी क्षेत्रीय चैनल्स के साथ ‘न्यूजएक्स’ और ‘इंडिया न्यूज’ पर प्रसारित किया जाएगा। तमाम बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इस कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इस बारे में ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘नेटवर्क पर इस तरह की चर्चाओं में भाग लेने के लिए देश भर के मुख्यमंत्रियों की मेजबानी करना काफी खुशी की बात होगी। आईटीवी नेटवर्क खास स्ट्रैटेजी के तहत अपने दर्शकों के लिए ऐसे नवोन्मेषी और आकर्षक कार्यक्रमों की मेजबानी करना भविष्य में भी जारी रखेगा।’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दूसरा एपिसोड शनिवार को ‘इंडिया न्यूज’ और ‘न्यूजएक्स’ पर शाम सात बजे प्रसारित होगा। इसके बाद रोजाना शाम छह बजे ‘इंडिया न्यूज’ पर और शाम सात बजे ‘न्यूजएक्स’ पर इंटरव्यू प्रसारित होंगे।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा चीफ मिनिस्टर मुख्यमंत्री मंच
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago