होम / टीवी / अब ITV Network में ग्रुप एडिटर की भूमिका निभाएंगी ये महिला पत्रकार

अब iTV Network में ग्रुप एडिटर की भूमिका निभाएंगी ये महिला पत्रकार

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में कई मीडिया संस्थानों में निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने वरिष्ठ पत्रकार उमा प्रभु को ग्रुप एडिटर पद पर नियुक्त किया है। आईटीवी नेटवर्क को जॉइन करने से पहले उमा प्रभु ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में ग्रुप एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उमा प्रभु को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘स्टारडस्ट’, ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘पॉपुलर प्रकाशन’ ‘द डेली’ आदि में अहम जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

आईटीवी नेटवर्क में अपनी नई भूमिका में वह ग्रुप के अंग्रेजी अखबार द संडे गार्डियन’ (The Sunday Guardian) के लिए आर्टिकल लिखने के साथ ही कंटेंट तैयार करेंगी और नेटवर्क के चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फोकस करेंगी।

उल्लेखनीय है कि उमा प्रभु पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश प्रभु की पत्नी है।

अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में उमा प्रभु ने कहा, ‘मेरे लिए यह काफी सम्मान की बात है कि मुझे इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। आईटीवी नेटवर्क बेहतरीन मीडिया संस्थानों में शुमार है, जहां पर काफी प्रतिभाशाली स्टाफ है।’ वहीं, आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर और प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘आईटीवी नेटवर्क में उमा प्रभु का स्वागत है। उमा प्रभु को काफी अनुभव है, जिसका लाभ नेटवर्क को मिलेगा।’

मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट उमा प्रभु ने पुणे यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के इंडिया सोसायटी ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट से ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट में डिप्लोमा भी लिया है।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क द संडे गार्डियन उमा प्रभु
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago