होम / टीवी / मुशर्रफ जैसा 'दांव' चलाया कुरैशी ने लेकिन इस भारतीय पत्रकार ने यूं कर दिया फेल

मुशर्रफ जैसा 'दांव' चलाया कुरैशी ने लेकिन इस भारतीय पत्रकार ने यूं कर दिया फेल

करतारपुर कॉरिडोर के पाकिस्तान में उद्घाटन कार्यक्रम को कवर करने के लिए भारत से कई मीडिया समूहों के पत्रकार गए थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आपको याद होगा परवेज मुशर्रफ का वह आगरा दौरा, जिसमें मुशर्रफ को अटल बिहारी बाजपेयी से मिलने से पहले भारतीय मीडिया के दिग्गजों से मिलना था और वह मीटिंग शुरू हुई कि अचानक मुशर्रफ की टीम ने वह मुलाकात पाकिस्तान के चैनलों पर लाइव दिखानी शुरू कर दी और यह बात केवल मुशर्रफ को पता थी। मुशर्रफ ने भारतीय मीडिया के दिग्गजों के सामने कश्मीर को लेकर भारतीय सरकार की खामियां और ज्यादतियां गिनानी शुरू कर दीं। मुशर्रफ विदेशी मेहमान थे और बड़े ओहदे पर थे तो भारतीय पत्रकार लिहाज कर गए और सुनते रहे। लेकिन वह मुशर्रफ की चालाकी को नहीं समझ पाए और पाकिस्तान के टीवी चैनल्स ने चलाया कि भारतीय मीडिया के दिग्गज भी कश्मीर में भारतीय सरकार की ज्यादतियों को बखूबी जानते हैं, तभी मुशर्रफ की बात का विरोध नहीं किया।

मुशर्रफ का यह दांव उस वक्त पाकिस्तकान की जनता व इंटरनेशनल मीडिया में काफी तारीफें बटोर गया, लेकिन करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यही दांव आजमाया, जिसे एक भारतीय पत्रकार ने फेल कर दिया।

हालांकि, यह कहानी 9 नवंबर की है और ज्यादातर पत्रकारों को पता भी चल चुकी है, लेकिन इस हफ्ते की सबसे सुपरहिट कहानी है तो samachar4media एक पत्रकार की कूटनीतिक चतुराई को देश के कोने-कोने के पत्रकारों तक पहुंचाना चाहती है, पत्रकारिता के छात्रों तक पहुंचाना चाहती है। हम जिस पत्रकार की बात कर रहे हैं, उनका नाम है संजीव त्रिवेदी जो News24 से जुड़े हैं। वह लगभग दो दशक से नेशनल मीडिया में काम कर रहे हैं और अपनी ब्रेकिंग खबरों से ज्यादा खबरों के विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर संजीव त्रिवेदी को तीसरे फ्रंट की राजनीति को कवर करने के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी को जवाब दिया, उससे तमाम राष्ट्रवादी पत्रकार भी सीख ले सकते हैं।

दरअसल हुआ यूं कि करतारपुर कॉरिडोर के पाकिस्तान में उद्घाटन कार्यक्रम को कवर करने के लिए भारत से कई मीडिया समूहों के पत्रकार वहां गए थे। उन्हें गवर्नर हाउस में ठहराया गया था कि अचानक से वहां एंट्री होती है महमूद कुरैशी की। उनका यह दौरा अप्रत्याशित था, किसी भी भारतीय पत्रकार को उसकी जानकारी नहीं थी। अचानक से कुरैशी भारत सरकार पर आरोप लगाने लगे कि वह कैसे कश्मीरियों पर ज्यादती कर रही है, सारे भारतीय पत्रकार एकदम से सकते में आ गए। एक बार तो लगा कि कई फिर से आगरा जैसा कांड ना हो जाए, क्योंकि पाकिस्तानी चैनल्स के कैमरे चालू थे।

इसी बीच संजीव त्रिवेदी ने कमान संभाल ली और तमाम सिक्योरिटी गार्ड्स से घिरे कुरैशी से उल्टा सवाल पूछ डाला कि करतारपुर कॉरिडोर के कार्यक्रम में आप खालिस्तान को क्यों बढ़ावा दे रहे हैं? अचानक हुए सवाल से कुरैशी सकपका गए। संजीव त्रिवेदी ने उनके सिक्योरिटी ऑफिसर्स की टेढ़ी निगाहों के बावजूद अपने सवाल जारी रखे। कुरैशी ने उन्हें उंगली दिखाते हुए गुस्से में कुछ कहने की कोशिश की, लेकिन संजीव नहीं रुके।

फाइनली कुरैशी को वहां से जाना पड़ा, लेकिन बाद में संजीव त्रिवेदी ने यह विडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया तो भारत समेत दुनिया के तमाम पत्रकारों ने इसे शेयर किया और संजीव की तारीफ की। हजारों रिट्वीट और लाइक्स संजीव को इस विडियो के लिए मिल चुके हैं।

आप भी यह विडियो यहां देख सकते हैं-


टैग्स शाह महमूद कुरैशी परवेज मुशर्रफ संजीव त्रिवेदी करतारपुर कॉरिडोर पाक विदेश मंत्री
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago