होम / टीवी / ‘इंडिया टीवी’ में बड़े पद हुईं दो अन्य नियुक्तियां, इन्हें मिली जगह

‘इंडिया टीवी’ में बड़े पद हुईं दो अन्य नियुक्तियां, इन्हें मिली जगह

हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ में कंसल्टिंग एडिटर अजय कुमार की नियुक्ति के अलावा दो और चेहरों को शामिल किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ में कंसल्टिंग एडिटर अजय कुमार की नियुक्ति के अलावा दो और चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें आनंद पांडे को एडिटर (रिसर्च एंड प्लानिंग) और जयप्रकाश सिंह को मुंबई का ब्यूरो चीफ बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: अब इस चैनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार

आनंद पांडे को मीडिया में 25 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1995 में बतौर रिपोर्टर ‘दैनिक भास्कर’ के इंदौर एडिशन से की थी, उसके बाद वे भास्कर के दिल्ली के नेशनल ब्यूरो से जुड़ गए। इसके बाद में उन्होंने दिल्ली में रहते हुए ‘जी न्यूज’ के साथ करीब तीन साल तक अपना योगदान दिया। वे जबलपुर में हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘नईदुनिया’ के रेजिडेंट एडिटर भी रह चुके हैं, जिसके बाद वे ‘दैनिक भास्कर’ के इंदौर और भोपाल के रेजिडेंट एडिटर भी रह चुके हैं। उन्होंने तीन साल तक ‘नईदुनिया-दैनिक जागरण’ अखबार समूह के लिए समूह संपादक के रूप में काम किया। पिछले दो वर्षों से वे भोपाल में दैनिक भास्कर के डीबी स्टार के संपादक रहे हैं।

वहीं दो साल के अंतराल के बाद, जयप्रकाश सिंह ने ‘इंडिया टीवी’ में वापसी की है। इस बार भी उन्हें मुंबई का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है, जबकि इससे पहले भी वे मुंबई के ब्यूरो चीफ ही थे और तब उन्होंने छह साल तक ‘इंडिया टीवी’ के साथ काम किया था। उन्हें प्रिंट और टेलिविजन पत्रकारिता में 26 साल का अनुभव है। ‘इंडिया टीवी’ जॉइन करने से पहले वे ‘सहारा समय’ और ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) में अपना योगदान दे चुके हैं।

इन नई नियुक्तियों पर टिप्पणी करते हुए, इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा, ‘विभिन्न टीजी ग्रुप्स के बीच टीवी दर्शकों के लिए ‘इंडिया टीवी’ वर्तमान में COVID-19 और भारत-चीन के बीच गतिरोध संकट के दौरान 'टेलिविजन न्यूज' का पर्याय बन गया है। इन तीन अनुभवी प्रोफेशनल्स के शामिल होने से निश्चित ही ‘इंडिया टीवी’  अगले पड़ाव पर एक लंबी छलांग लगाएगा। मैं इन तीनों को बधाई देती हूं और उनकी सफलता की कामना करती हूं।’


टैग्स इंडिया टीवी आनंद पांडे अजय कुमार जयप्रकाश सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago