होम / टीवी / दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया टुडे ग्रुप ने कुछ यूं लगाया सटीक निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया टुडे ग्रुप ने कुछ यूं लगाया सटीक निशाना

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (Kalli Purie) का कहना है कि चुनाव को लेकर हर बार हमारे पोल और सटीक होते जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

2019 के आम चुनावों के साथ ही महाराष्ट्र, हरियाणा व झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों में सटीक विश्लेषण के बाद अब इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में किए गए एग्जिट पोल भी सही साबित हुए हैं और इसने चुनाव परिणाम के दिन अन्य पोल्स को पछाड़ दिया है।

‘इंडिया टुडे ग्रुप’ और ‘एक्सिस-माय-इंडिया’ (Axis-My-India) 2016 से एग्जिट पोल के लिए पार्टनरशिप कर रहे हैं और 35 में से 33 पोल सही पाए गए हैं। यह आंकड़ा 95% से भी ज्यादा सटीक है।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में वर्ष 2019 में हुए आम चुनाव में ‘इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया’ द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को 339 से 365 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी। देश में 17वीं लोकसभा गठन के लिए हुए इन चुनावों में यूपीए के खाते में 77-108 सीटें आने की भविष्यवाणी भी की गई थी। 

जब परिणाम आया तो आंकड़े भी इस भविष्यवाणी से मिलते-जुलते आए। यानी एनडीए को 352 और यूपीए को 92 सीटें मिलीं। इसी तरह दिल्ली चुनाव में भी ‘इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया’ द्वारा एग्जिट पोल में की गई भविष्यवाणी सही साबित हुई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए एग्जिट पोल के बारे में ‘एक्सिस-माय-इंडिया’ (Axis-My-India) के सीएमडी प्रदीप गुप्ता का कहना है, ‘क्षेत्रीयता के साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भारत विविधताओं वाला देश है और ऐसे में यहां के परिदृश्य को समझना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। हम लोग आंकड़े जुटाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करते हैं, ताकि वास्तविक तस्वीर सामने आ सके।’

प्रदीप गुप्ता के अनुसार, ‘किसी भी चुनाव के बारे में हमारे सैम्पल्स में ज्यादा से ज्यादा लोगों और राजनेताओं का प्रतिनिधित्व शामिल होता है। हमारे पोल में आमजन से जुड़े मुद्दों और उनके सामने आ रही परेशानियों के साथ ही यह जानने का प्रयास किया जाता है कि लोगों को क्या लगता है कि कौन इन मुद्दों को उठा सकता है और उनकी परेशानी दूर कर सकता है। इसके बाद हम उसी के अनुसार डाटा तैयार करते हैं और निष्पक्षता के साथ रिजल्ट के बारे में संभावना जताते हैं।’

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (Kalli Purie) का कहना है कि चुनाव को लेकर हर बार हमारे पोल और सटीक होते जा रहे हैं। यह पांचवा पोल था। हमारे व्युअर्स हम पर बहुत भरोसा करते हैं और उनके इस भरोसे पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। यही कारण है कि हम इतनी कड़ी मेहनत करते हैं और कई बार रात-रात भर जागकर भी व्युअर्स को सटीक आंकड़े देने का प्रयास करते हैं।  

कली पुरी का कहना है, ‘कई बार लोग मुझसे पूछते हैं कि आपकी ऐसी कौन सी सीक्रेट स्ट्रैटेजी है कि आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके पोल को फॉलो करते हैं और उसकी नकल करते हैं। इसका साधारण सा जवाब है कि हम निष्पक्ष होकर आंकड़े देते हैं और इसे किसी तरह के ‘राजनीतिक चश्मे’ से नहीं देखते हैं। डाटा हमेशा न्यूट्रल होते हैं और हम अपने व्युअर्स को वही देते हैं।’

कली पुरी के अनुसार, ‘डाटा इनपुट के लिए Axis के साथ की गई पार्टनरशिप और हमारी टीम द्वारा प्रत्येक चुनाव से पहले की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग की बदौलत यह उपलब्धि संभव हो सकी है। इसके अलावा ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर मजबूत पकड़ से भी इसमें मदद मिलती है।’

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इंडिया टुडे कली पुरी एग्जिट पोल दिल्ली विधानसभा चुनाव एक्सिस-माय-इंडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago