होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल से जुड़े वरिष्ठ TV पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे, मिली बड़ी जिम्मेदारी

अब इस न्यूज चैनल से जुड़े वरिष्ठ TV पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे, मिली बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले बीस साल से ज्यादा समय से ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे ब्रह्म प्रकाश दुबे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर पॉलिटिकल एडिटर जॉइन किया है।

ब्रह्म प्रकाश दुबे इससे पहले बीस साल से ज्यादा समय से ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने करीब 18 साल रिपोर्टिंग की है। ब्रह्म प्रकाश दुबे ने फरवरी 2004 में कैंपस प्लेसमेंट के तहत इसी संस्थान के साथ बतौर इंटर्न मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय वह दिल्ली स्थित राय यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे थे और दूसरे सेमेस्टर के दौरान ही उनका ‘जी न्यूज’ में सलेक्शन हो गया था। इसके बाद विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए वह यहां असिस्टेंट एडिटर के पद तक पहुंचे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने अपनी पारी को विराम दे दिया था।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले ब्रह्म प्रकाश दुबे ने वहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई की है। शुरू से ही लिखने-पढ़ने के शौकीन रहे ब्रह्म प्रकाश दुबे ने ‘सागर यूनिवर्सिटी’ से बीएससी (मैथ्स) के अलावा यहीं से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस में डिप्लोमा भी किया है। 

वर्ष 2006 से रिपोर्टिंग की शुरुआत करने वाले ब्रह्म प्रकाश ने शुरुआत में दिल्ली में एमसीडी और दिल्ली सरकार की रिपोर्टिंग की। वह वर्ष 2013 से नेशनल ब्यूरो में संसद के साथ-साथ रेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय समेत कई अहम मंत्रालय कवर कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार संसद की कैंटीन में गए थे तो कैंटीन के भीतर प्रधानमंत्री का वीडियो और सांसदों के इंटरव्यू के साथ पहली तस्वीर चलाकर चर्चा में आए थे।

ब्रह्म प्रकाश दुबे ने नोएडा के निठारी कांड की व्यापक कवरेज समेत कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कई घोटालों को उजागर किया है और आरटीआई के तहत कई बड़ी खबरें की हैं। समाचार4मीडिया की ओर से ब्रह्म प्रकाश दुबे को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज नई पारी नियुक्ति पॉलिटिकल एडिटर राजनीतिक संपादक अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग इंडिया डेली लाइव ब्रह्म प्रकाश दुबे
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago