होम / टीवी / India Ahead लाया नया शो, यह होगी खासियत

India Ahead लाया नया शो, यह होगी खासियत

इसका प्रसारण 23 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार तक शाम छह बजे किया जाएगा। इस शो को जानी-मानी पॉलिटिकल जर्नलिस्ट अदिति अनंतनारायणन होस्ट करेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead)  एक नया शो ‘इनसाइड स्कूप विद अदिति अनंतनारायणन’ (Inside Scoop with Aditi Anathanarayanan) प्रसारित करने जा रहा है। इसका प्रसारण 23 अगस्त से सप्ताह के दिनों (weekdays) यानी सोमवार से शुक्रवार तक शाम छह बजे किया जाएगा। बताया जाता है कि यह शो राजनीतिक खबरों पर केंद्रित होगा।   

इस शो को जानी-मानी पॉलिटिकल जर्नलिस्ट अदिति अनंतनारायणन होस्ट करेंगी। बता दें कि अदिति को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘इंडिया अहेड’ से पहले अदिति पूर्व में ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) और ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं और उन्हें भाजपा, भारत सरकार और पीएमओ को कवर करने का व्यापक अनुभव है।

इस बारे में ‘इंडिया अहेड’ के एडिटर-इन-चीफ भूपेंद्र चौबे का कहना है, ‘इस शो को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। अदिति काफी अच्छी रिपोर्टर हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस शो के माध्यम से वह दुनिया को काफी ऐसी जानकारी देंगी, जिसके बारे में तमाम लोगों को नहीं पता है।’

उन्होंने कहा कि इस शो का उद्देश्य स्टोरी के पीछे छिपी स्टोरी को सामने लाना है और देश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों से अवगत कराना है। इस शो में न चीख-चिल्लाहट होगी और न किसी पर उंगली उठाई जाएगी। यहां केवल रियल पॉलिटिकल न्यूज की बात की जाएगी।


टैग्स भाजपा बीजेपी इंडिया अहेड नया शो इंडिया अहेड न्यूज अदिति अनंतनारायणन पॉलिटिकल एडिटर राजनीतिक संपादक इनसाइड स्कूप विद अदिति अनंतनारायणन Inside Scoop with Aditi Anathanarayanan
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago