होम / टीवी / सैम बलसारा ने बताई वजह, क्यों कम हो रही न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप
सैम बलसारा ने बताई वजह, क्यों कम हो रही न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप
‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ विशेष बातचीत में एडवर्टाइजिंग जगत की जानी-मानी हस्ती सैम बलसारा ने तमाम न्यूज चैनल्स की आलोचना की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) और ‘मैडिसन कम्युनिकेशंस’ (Madison Communications) के फाउंडर, चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा ने तमाम भारतीय न्यूज चैनल्स की आलोचना की है। एडवर्टाइजिंग जगत की जानी-मानी हस्ती सैम बलसारा का कहना है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में न्यूज चैनल्स लगातार एक ही कंटेंट को दोहरा रहे हैं।
बलसारा ‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ ‘Impact of Covid-19 on media and entertainment industry and the role of governance in the media sector’ टॉपिक पर विशेष बातचीत कर रहे थे।
‘विजिनरी टॉक सीरीज’ (Visionary Talk series) के तहत होने वाली इस बातचीत के दौरान बलसारा का कहना था, ‘न्यूज चैनल्स के पास नई पहल करने और ज्यादा मानवीय होने के तमाम अवसर हैं, लेकिन न्यूज कंटेंट के लगातार दोहराव की वजह से व्युअरशिप नीचे आ रही है। लॉकडाउन के पहले हफ्ते में न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप जहां 300 प्रतिशत तक बढ़ गई थी, वहीं वर्तमान में इसमें भारी कमी आई है।’
टैग्स न्यूज चैनल्स सैम बलसारा गवर्नेंस नाउ कैलाशनाथ अधिकारी