होम / टीवी / पलकी शर्मा उपाध्याय के इस्तीफे को लेकर वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी ने कही ये बात
पलकी शर्मा उपाध्याय के इस्तीफे को लेकर वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी ने कही ये बात
पलकी शर्मा अभी तक देश के पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल की मैनेजिंग एडिटर थीं, जो 190 से ज्यादा देशों में देखा जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पलकी शर्मा उपाध्याय के ‘विऑन’ (WION) के मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफे देने पर ‘समाचार4मीडिया’ ने एक बिग ब्रेकिंग न्यूज पोस्ट की, जिसके बाद से इस खबर को लेकर ट्विटर पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
इस खबर के बारे में ट्वीट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और लेखक वीर सांघवी ने लिखा, ‘यह ‘विऑन’ के लिए एक बड़ी क्षति और जिस भी चैनल में वह जाएंगी, उस चैनल के लिए बेहद ही अच्छा होगा।'
A great loss to WION & a huge coup for whichever channel lands her. A true star.
— vir sanghvi (@virsanghvi) September 2, 2022
@palkisu https://t.co/D2didsW5R7
सूत्रों के मुताबिक, आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे 'विऑन' टीम के साथ बैठक में पलक शर्मा ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। खबर है कि वे फिलहाल आज रात अपने प्राइम टाइम शो 'ग्रेविटास' के आखिरी एपिसोड की मेजबानी करेंगी।
गौरतलब है कि पलकी शर्मा दुनिया भर की खबरों को कवर करने में काफी आगे रहती हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर उनकी रिपोर्ट की न केवल दुनिया भर के दर्शकों द्वारा, बल्कि भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा जैसे विश्व नेताओं द्वारा भी सराहना की गई है।
राजस्थान के पिलानी में जन्मीं पलकी शर्मा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 21 साल का अनुभव है। ‘जी मीडिया’ (विऑन) में वह करीब सवा पांच साल से अपनी भूमिका निभा रही हैं। पूर्व में वह ‘दूरदर्शन न्यूज‘,‘हिन्दुस्तान टाइम्स‘,‘सीएनएन-आईबीएन‘ और ‘आईटीवी नेटवर्क‘ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
बता दें कि पलकी शर्मा अभी तक देश के पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल की मैनेजिंग एडिटर थीं, जो 190 से ज्यादा देशों में देखा जाता है। वह देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्राइम टाइम अंग्रेजी न्यूज शो में से ‘ग्रेविटास’ (Gravitas) को होस्ट करती थीं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘ग्रेविटास प्लस’ (Gravitas Plus) नामक डिजिटल शो भी होस्ट करती थीं।
पलकी शर्मा दुबई में 'विऑन ग्लोबल समिट' नाम से चैनल के वार्षिक कार्यक्रम का नेतृत्व करती थीं। इसके अलावा वह अब तक तमाम राष्ट्राध्यक्षों समेत देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को कवर कर चुकी हैं।
टैग्स पत्रकार वीर सांघवी विऑन पलकी शर्मा