होम / टीवी / ‘एबीपी न्यूज’ को अलविदा कहकर अब इस न्यूज चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार ओपी तिवारी
‘एबीपी न्यूज’ को अलविदा कहकर अब इस न्यूज चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार ओपी तिवारी
मूल रूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले ओपी तिवारी को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी (ओपी तिवारी) ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में बतौर डिप्टी एडिटर (सिक्योरिटी अफेयर्स) जॉइन किया है।
बता दें कि ओपी तिवारी इससे पहले करीब 16 साल तक ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह करीब 13 वर्षों तक ‘राष्ट्रीय सहारा‘ अखबार में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मूल रूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले ओपी तिवारी ने वहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की है। ओपी तिवारी को मीडिया में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह दिल्ली में ‘संडे मेल’ और ’समाचार मेल’ अखबार में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह थोड़े समय ’दैनिक जागरण’ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
ओपी तिवारी इन्वेस्टिगेटिंग रिपोर्टिंग के माहिर खिलाड़ी हैं। ‘एबीपी न्यूज’ में रहते हुए उन्होंने सीबीआई, रॉ, व सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी खबरें ब्रेक की हैं। समाचार4मीडिया की ओर से ओपी तिवारी को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एबीपी न्यूज न्यूज18 इंडिया नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग डिप्टी एडिटर ओपी तिवारी