होम / टीवी / न्यूज नेशन लाया नया शो, यह है खासियत
न्यूज नेशन लाया नया शो, यह है खासियत
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) ने पिछले दिनों एक नया शो ‘विजयी भव’ (Vijayi Bhava) लॉन्च किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) ने पिछले दिनों एक नया शो ‘विजयी भव’ (Vijayi Bhava) लॉन्च किया है। इस शो में युद्ध में प्रयुक्त होने वाले हथियारों में इस्तेमाल की जा रही तकनीक के बारे में चर्चा की जाती है। इस शो में आधुनिक तकनीक पर आधारित 5वीं पीढ़ी के हथियारों के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही शो में यह भी दिखाया जाता है कि भारतीय सेना कैसे इन हथियारों के साथ प्रमुखता से अपना तालमेल बिठाए हुए है।
शो में बताया जाता है कि भारतीय सेना के तीनों अंगों में आधुनिक तकनीक को कैसे अपनाया जा रहा है, चाहे वह आधुनिक हथियार हों, टैंक हो या पनडुब्बी हो। लड़ाकू विमान हों या रोबोटिक्स हों या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) हो।
भारत की रक्षा से संबंधित क्या तैयारियां हैं और वर्तमान व भविष्य की क्या चुनौतियां हैं, शो में इस बारे में भी चर्चा की जाती है। यह आधा घंटे का कार्यक्रम है, जिसे एंकर राकेश पांडे द्वारा होस्ट किया जाता है और इसे प्रत्येक शनिवार रात दस बजे और अगले दिन रविवार की सुबह साढ़े दस बजे प्रसारित किया जाता है।
इस बारे में चैनल के प्रेजिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) अभय ओझा का कहना है, ‘प्रायोजक इस शो में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और हमें अपने क्लाइंट्स व एजेंसियों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। हमें जल्द ही कुछ और प्रायोजक मिलने की उम्मीद है।’
टैग्स न्यूज नेशन टीवी शो अभय ओझा विजयी भव