होम / टीवी / अपने हिंदी चैनल की लॉन्चिंग को लेकर Times Network ने की ये बड़ी घोषणा

अपने हिंदी चैनल की लॉन्चिंग को लेकर Times Network ने की ये बड़ी घोषणा

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ (Times Now Navbharat HD) की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ (Times Now Navbharat HD) की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। नेटवर्क की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह चैनल एक अगस्त 2021 से लाइव होगा। टाइम्स नाउ नवभारत ने दावा किया कि वह ‘अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत’ (Ab Badlega Bharat, Banega Navbharat) की पोजीशनिंग के साथ देश की एक नई और स्पष्ट आवाज बनेगा। बताया जाता है कि यह चैनल सभी प्रमुख केबल ऑपरेटर्स, मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। 

टीवी पर हिंदी समाचारों की श्रेणी में ‘धमाका’ करने का वादा करते हुए ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ ने अपनी बेहतरीन विजुअल एवं साउंड क्वालिटी के दम पर न्यूज देखने को और बेहतर बनाने का भी दावा किया है। इस बारे में जारी रिलीज में ये भी कहा गया है कि समाचारों के वास्तविक तत्व पर केन्द्रित यह चैनल शोर को पैनी पत्रकारिता, धारदार और संतुलित विश्लेषण, उत्तेजनात्मक प्रवृत्ति के साथ सत्य-आधारित रिपोर्ट की अपनी लगातार खोज में बदलने में प्रयत्शील रहेगा।

नाविका कुमार इस चैनल में एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत ने सात प्राइम-टाइम शो भी लॉन्च किए हैं, जिन्हें सुशांत सिन्हा, पद्मजा जोशी, अंकित त्यागी और मीनाक्षी कंडवाल जैसे जाने-माने एंकर्स होस्ट करेंगे। प्राइम टाइम शो में शाम पांच बजे ‘राष्ट्रवाद’ (Rashtravad), शाम छह बजे ‘लोग तंत्र‘ (Log Tantra), शाम सात बजे ‘धाकड़ एक्सक्लूसिव‘ (Dhakad EXCLUSIVE), रात आठ  बजे ‘सवाल पब्लिक का‘ (Sawal Public Ka), रात नौ  बजे ‘न्यूज की पाठशाला‘ (News Ki PaathShala) और रात 10 बजे ‘ओपिनियन इंडिया‘ (Opinion India) शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम सात बजे का शो पद्मजा जोशी और आठ बजे का शो नाविका कुमार संभालेंगी, वहीं रात नौ बजे के शो की जिम्मेदारी सुशांत सिन्हा और दस बजे के शो की जिम्मेदारी मीनाक्षी कंडवाल को दी गई है। 

इस लॉन्चिंग के बारे में टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है, ‘इस क्षेत्र में पदार्पण के समय ही से हम अपने फ्लैगशिप ब्रैंड ‘टाइम्स नाउ’ के साथ इंग्लिश न्यूज कैटगरी में सबसे आगे रहे हैं। अब हम अपने पहले हिंदी न्यूल चैनल की लॉन्चिंग के साथ भारतीय भाषाई न्यूज के क्षेत्र में प्रवेश को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि न्यूज में एक बेहतर समाज के लिए प्रभाव पैदा करने की ताकत होती है। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ हम बदलावों को प्रेरित करने वाले समाचार पेश करने का वादा करते हैं। मुझे यकीन है कि टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी समाचार प्रसारण के क्षेत्र में आगे और सुधार करने में योगदान करेगा।'

इस लॉन्चिंग के लिए टाइम्स नेटवर्क ने हिंदी भाषी मार्केट में जबर्दस्त मार्केटिंग कैंपेन की योजना बनाई है। मैकैन वर्ल्डग्रुप इंडिया ने इसकी ब्रैंड फिल्म बनाई है, जिसे मशहूर लेखक प्रसून जोशी ने लिखा है। देश के तमाम शहरों में चैनल के नामी एंकर्स के चेहरों वाली होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं।


टैग्स न्यूज चैनल ईटी नाउ टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ नवभारत टाइम्स स्वदेश टाइम्स नाउ नवभारत
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago