होम / टीवी / ‘जी दिल्ली NCR/ हरियाणा’ से जुड़े हार्दिक दवे
‘जी दिल्ली NCR/ हरियाणा’ से जुड़े हार्दिक दवे
‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी दिल्ली NCR/ हरियाणा’ (Zee Delhi- NCR/ Haryana) से खबर है कि यहां हार्दिक दवे को बतौर एंकर नियुक्त किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी दिल्ली NCR/ हरियाणा’ (Zee Delhi NCR/ Haryana) से खबर है कि यहां हार्दिक दवे को बतौर एंकर नियुक्त किया गया है और अब वे टीवी स्क्रीन पर नजर आने लगे हैं।
हार्दिक दवे इससे पहले एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा के एग्जिक्यूटिव असिटेंट थे। वे जी मीडिया में जून 2019 से कार्यरत हैं और ‘जी न्यूज’ में भी अपना योगदान दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रहने वाले हार्दिक ने होलकर साइंस यूनिवर्सिटी से बीएसी और श्रीअटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट ऑर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की। इसके बाद 2018 में वे दिल्ली आ गए और अपनी प्रतिभा के दम पर आईआईएमसी (IIMC) में प्रवेश पाया, जहां उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में एक वर्ष का पीजी डिप्लोमा किया।
हार्दिक, ‘92.7 बिग एफम’ में वॉइस ऑर्टिस्ट और हिंदी दैनिक ‘राजस्थान पत्रिका’ में करीब एक साल रिपोर्टर की भूमिका निभा चुके हैं।
टैग्स एंकर जी मीडिया हार्दिक दवे जी दिल्ली एनसीआर/ हरियाणा