होम / टीवी / लॉन्च हुआ ‘गुजरात फर्स्ट’ न्यूज चैनल, इन वरिष्ठ पत्रकार के कंधों पर है जिम्मेदारी

लॉन्च हुआ ‘गुजरात फर्स्ट’ न्यूज चैनल, इन वरिष्ठ पत्रकार के कंधों पर है जिम्मेदारी

बहुप्रतीक्षित न्यूज चैनल ‘गुजरात फर्स्ट’ (Gujarat First) लॉन्च हो गया है। गुजरात का यह दसवां न्यूज चैनल है, जिसकी शुरुआत बड़े पैमाने पर हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

बहुप्रतीक्षित न्यूज चैनल ‘गुजरात फर्स्ट’ (Gujarat First) लॉन्च हो गया है। गुजरात का यह दसवां न्यूज चैनल है, जिसकी शुरुआत बड़े पैमाने पर हुई है।

बता दें कि ‘गुजरात फर्स्ट’ की शुरुआत हाई-टेक आधुनिक कार्यालय (hi-tech modern office) से हुई। वहीं, पहले दिन ही लोगों के दिलों-दिमाग को छूने वाले बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ‘अभिगम थी अव्वल’ स्लोगन के जरिए न्यूज चैनल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

‘गुजरात फर्स्ट’ न्यूज चैनल गुजरात के अनुभवी पत्रकार दीपक रजनी के नेतृत्व में लॉन्च किया गया था। न्यूज चैनल से काफी अनुभवी एम्प्लॉयीज जुड़े हैं। खास बात ये है कि इनपुट, आउटपुट और एंकर सहित तमाम विभागों में गुजरात के लोगों का ही चयन किया है। लिहाजा यही वजह है कि ‘गुजरात फर्स्ट’ लॉन्चिंग के पहले ही दिन ही काफी लोकप्रिय हो गया।

चैनल की बड़ी विशेषता यह है कि मुख्य कार्यालय (हेड ऑफिस) में ही 150 से अधिक एम्प्लॉयीज को नियुक्त किया गया है और प्रत्येक जिले में इसके प्रतिनिधि भी हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में न्यूज ब्यूरो भी बनाया गया है।

‘गुजराती फर्स्ट’ का दावा है कि वह हर गुजराती की आवाज बनेगा। इस रणनीति के चलते चैनल हमेशा गुजरातियों से जुड़ी खबरों को पहले प्राथमिकता देगा।

एआर तकनीक के इस्तेमाल के चलते गुजरात में पहले दिन ही चैनल की स्क्रीन बेहद ही शानदार और आकर्षक लग रही थी। बता दें कि चैनल के दो अलग-अलग स्टूडियो हैं। प्रत्येक बुलेटिन में अलग-अलग स्क्रीन देखी जा सकती है।  

गुजरात फर्स्ट का ओपन न्यूजरूम भी इतना शानदार है कि न्यूज टेलीकास्ट के दौरान दर्शकों को एक अलग तरह का एहसास हो रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि गुजरात जल्द ही न्यूज चैनल के कंटेंट के तौर पर राज्य के लोगों की पहली पसंद बन जाएगा।

‘गुजरात फर्स्ट’ की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि चैनल ने अपने लॉन्च के पहले दिन से ही 100%  डिस्ट्रीब्यूशन के साथ राज्य के मार्केट में एंट्री ली है और इस वजह से यह हर जगह दिखाई दे रहा है। यानी ‘गुजरात फर्स्ट’ पहले दिन से सभी डीटीएच नेटवर्क और हर केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है। इस प्रकार, ‘गुजरात फर्स्ट’ गुजरात के हर घर और पूरे भारत में पहुंच गया है।

वहीं, लोगों का मानना हैं कि सिद्धि मीडिया प्राइवेट द्वारा लॉन्च किया गया ‘गुजरात फर्स्ट’ न्यूज चैनल गुजरात के लोगों के लिए चुनावी वर्ष में अन्य न्यूर चैनल्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा। 

'गुजरात फर्स्ट' का न्यूज पोर्टल www.gujaratfirst.com को भी काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि दर्शकों तक इसकी अच्छी पहुंच है। इसका कमर्शियल बहुत ही जल्द लॉन्च किया जाएगा।  


टैग्स न्यूज चैनल चैनल गुजरात फर्स्ट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago