होम / टीवी / Times Network में ग्रिहा अतुल की हुई वापसी, मिली यह जिम्मेदारी

Times Network में ग्रिहा अतुल की हुई वापसी, मिली यह जिम्मेदारी

पूर्व में ग्रिहा अतुल करीब नौ साल तक ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में फिल्म और एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकार ग्रिहा अतुल (Griha Atul) ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में वापसी की है। उन्होंने इस नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) में बतौर एंकर जॉइन किया है।

बता दें कि ग्रिहा अतुल को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। पूर्व में वह राजनीति से लेकर एंटरटेनमेंट, लाइफ स्टाइल, फैशन, हेल्थ, एजुकेशन और स्पोर्ट्स जैसे तमाम विषयों पर स्टोरी कर चुकी हैं।  

पूर्व में ग्रिहा अतुल करीब नौ साल तक ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में फिल्म और एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके बाद बतौर न्यूज एंकर उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) जॉइन कर लिया और करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी संभाली।

बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने स्वयं के चैट शो-कॉफी टाइम विद ग्रिहा’ (Coffee time with Griha) के लिए यहां से ब्रेक ले लिया। इस शो पर उन्होंने फिल्मी सितारों समेत तमाम दिग्गज हस्तियों का साक्षात्कार लिया। करीब चार साल बाद अब ‘मिरर नाउ’ से उनकी ‘टाइम्स नेटवर्क’ में वापसी हो रही है।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क मिरर नाउ ग्रिहा अतुल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago