होम / टीवी / Enba: 'गुड न्यूज टुडे' की गुंजन दीक्षित ने जीता 'यंग प्रोफेशनल्स ऑफ द ईयर- हिंदी' अवॉर्ड

enba: 'गुड न्यूज टुडे' की गुंजन दीक्षित ने जीता 'यंग प्रोफेशनल्स ऑफ द ईयर- हिंदी' अवॉर्ड

इस रंगारंग कार्यक्रम में 'गुड न्यूज टुडे' की एंकर व प्रड्यूसर गुंजन दीक्षित ने 'यंग प्रोफेशनल्स ऑफ द ईयर- हिंदी' कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) का 16वां संस्करण शनिवार, 30 मार्च को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'दि इम्पीरियल' होटल में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग न्यूज मीडिया इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ को मान्यता दी गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में 'गुड न्यूज टुडे' की एंकर व प्रड्यूसर गुंजन दीक्षित ने 'यंग प्रोफेशनल्स ऑफ द ईयर- हिंदी' कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।

हिंदी कैटेगरी में 'यंग प्रोफेशनल्स ऑफ द ईयर' के लिए पहली रनरअप 'एबीपी न्यूज' की असिसटेंट प्रड्यूसर प्रियांशी चौधरी रहीं, जबकि 'गुड न्यूज टुडे' की कॉरेस्पोंडेंट अनामिका गौड़ दूसरी रनर अप रहीं। वहीं स्पेशल जूरी मेंशन में दो नाम 'एबीपी न्यूज' की ट्रेनी श्रेया तिवारी और 'एबीपी न्यूज' के रिपोर्टर दिव्यांकर तिवारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी कैटेगरी में 'यंग प्रोफेशनल्स ऑफ द ईयर' के लिए पहले रनरअप NewsX के प्रड्यूसर व एंकर असावरी जिंदल का नाम शामिल रहा।

प्रतिष्ठित enba अवॉर्ड्स सात व्यापक कैटेगरीज - प्रोग्रामिंग, पर्सनॉलिटी, मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया, इंटरनेशनल न्यूज, ओवरॉल एक्सिलेंस और स्पेशल अवॉर्ड्स के तहत दिए गए, जिन्हें आगे कई सब-कैटेगरीज में विभाजित किया गया था। पॉलिटिकल, सोशल और बिजनेस क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा सावधानीपूर्वक जूरी प्रक्रिया के बाद पुरस्कार प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही हर साल यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


टैग्स अवॉर्ड इनबा गुंजन दीक्षित गुड न्यूज टुडे यंग प्रोफेशनल्स ऑफ द ईयर- हिंदी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago