होम / टीवी / दो टीवी चैनलों के दफ्तरों में जमकर तोड़फोड़, हमलावरों ने स्टाफ को भी पीटा

दो टीवी चैनलों के दफ्तरों में जमकर तोड़फोड़, हमलावरों ने स्टाफ को भी पीटा

पाकिस्तान (Pakistan) में दो टीवी चैनलों पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया और दफ्तरों में जमकर तोड़फोड़ की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पाकिस्तान (Pakistan) में दो टीवी चैनलों पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया और दफ्तरों में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि ये हमला कॉमेडी शो में किए गए मजाक को लेकर किया गया है। टीवी शो पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसके जरिए सिंध प्रांत और सिंधी भाषी लोगों का मजाक बनाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुस्साए लोग रविवार को ‘जियो न्यूज’ और ‘जंग न्यूज’ के ऑफिस में घुस आए। उन्हें रोकने का काफी प्रयास भी किया गया, लेकिन वे नहीं माने और ऑफिस के अंदर घुस आए। उन्होंने जमकर तोड़फोड़ मचाई और स्टाफ के साथ मारपीट भी की।

स्थानीय मीडिया द्वारा जारी की गई टीवी फुटेज के मुताबिक, जगह-जगह बिखरा सामान, टूटे शीशे साफ देखे जा सकते हैं।

वहीं, टीवी चैनल के शो ‘खबरनाक’ के होस्ट इरशाद भट्टी ने बयान देकर कहा है कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था। दरअसल, अपने इसी शो में सिंधी लोगों पर की गई पत्रकार इरशाद भट्टी की टिप्पणियों से ही लोगों में नाराजगी है।  इस महीने के शुरुआत में इरशाद भट्टी ने सिंधी समुदाय के लोगों को अपने कार्यक्रम में 'भूखा-नंगा' (भूखा और नंगा) कहा, तो लोगों का धैर्य टूट गया और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

पत्रकार इरशाद भट्टी ने कार्यक्रम की शुरुआत में भिखारी-नंगे लोगों के करोड़पति नेता के तौर पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी को इंट्रोड्यूस किया। फिर कहा था कि सिंध में बहुत से भीख मांगने वाले लोग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से भोले-भाले लोग जरदारी की रैलियों में शामिल होने आते हैं, जिन्हें इसके लिए भुगतान भी नहीं किया जाता है। इरशाद ने कहा कि भूखे-नंगे लोगों को पैसे का वादा करके पीपीपी रैलियों में लाया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें भुगतान भी नहीं किया जाता है।

वहीं इस हमले को लेकर, पत्रकार जेबुनिसा बुरकी ने कहा कि पुलिस की आंखों के सामने यह सब हुआ। जब पुलिस को सूचना दी गई, तब तक भी हमलावर वहीं थे।

जियो न्यूज के प्रबंध निदेशक अजहर अब्बास ने ट्वीट कर इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘जियो और जंग के ऑफिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने रिसेप्शन एरिया में तोड़फोड़ की और हमारे कैमरामैन के साथ मारपीट भी की। आखिर सरकार कहा है?’

 

जियो न्यूज कराची के पत्रकार फहीम सिद्दिकी ने कहा कि भट्टी ने स्पष्टीकरण देने के बाद माफी भी मांगी थी। ऐसे में यह नहीं होना चाहिए था। इस विरोध प्रदर्शन के बारे में पहले से पता था, फिर भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। कोई सुरक्षा न्यूज चैनल को मुहैया नहीं कराई गई। हम इस घटना के पीछे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।

वहीं, सिंध के सूचना मंत्री नासिर हुसैन शाह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली ने भी कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और जियो न्यूज के प्रबंध निदेशक से इस बारे में बात भी की है। हालांकि विपक्षी दल इस घटना के बाद इमरान सरकार पर सवाल उठा रहा है।


टैग्स पाकिस्तानी चैनल चैनल हमला पाकिस्तान जियो टीवी जंग मीडिया जियो न्यूज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago