होम / टीवी / ‘India First’ के साथ अब 8 PM के प्राइम टाइम स्लॉट में नजर आएंगे गौरव सावंत

‘India First’ के साथ अब 8 PM के प्राइम टाइम स्लॉट में नजर आएंगे गौरव सावंत

तीन दशक से ज्यादा समय से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे गौरव सावंत तमाम ऐतिहासिक घटनाओं के साक्षी रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

भारतीय पत्रकारिता के अनुभवी और विश्वसनीय चेहरों में से एक गौरव सावंत 28 अप्रैल से ‘इंडिया टुडे टीवी’ (India Today TV) पर इंडिया फर्स्ट (India First) शो प्राइम टाइम स्लॉट में रात 8 बजे होस्ट करेंगे। पहले इस प्राइम-टाइम स्लॉट को ‘न्यूजट्रैक’ शो के लिए जाना जाता था।

बता दें कि तीन दशकों से अधिक की फ्रंटलाइन रिपोर्टिंग के साथ, गौरव सावंत ने देश के कई एतिहासिक घटनाओं को कवर किया है। कारगिल युद्ध, कंधार विमान अपहरण, 26/11 मुंबई हमला, पुलवामा, उरी, नगरोटा, कठुआ, सांबा, अहमदाबाद और IISC बेंगलुरु हमले जैसे बड़े घटनाक्रमों को उन्होंने करीब से देखा और रिपोर्ट किया। उनकी निडर पत्रकारिता उन्हें इराक, लीबिया, लेबनान, मिस्र, यूक्रेन और इजरायल जैसे युद्धग्रस्त क्षेत्रों में ले गई, साथ ही 7/7 और 21/7 लंदन बम विस्फोटों की घटनास्थल तक भी। भारत-चीन गलवान विवाद के दौरान वे 16,900 फीट की ऊंचाई पर दौलत बेग ओल्डी से रिपोर्ट करने वाले पहले पत्रकार थे, जहां उन्होंने कठिन परिस्थितियों में वास्तविक हालात से दर्शकों को रूबरू कराया।

सावंत की पत्रकारिता सिर्फ डिफेंस सेक्टर अथवा महज युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है। भारतीय नौसेना ने उन्हें पैरा विंग्स से सम्मानित किया, जब उन्होंने INS देगा में सी किंग हेलीकॉप्टर से असिस्टेड फ्री फॉल सहित पांच पैरा जंप पूरे किए। यह सम्मान किसी सिविलियन पत्रकार के लिए काफी मुश्किल है। कुल मिलाकर, उन्होंने आठ पैरा जंप किए हैं, जो प्रत्यक्ष और प्रामाणिक स्टोरीज के प्रति उनकी अथक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‘Dateline Kargil: A Correspondent’s Nine-Week Account from the Battlefront’ पुस्तक के लेखक के रूप में, गौरव ने युद्ध की अनकही सच्चाइयों को उजागर किया। उनकी वीरगाथा सीरीज, जो परम वीर चक्र विजेताओं की चित्रात्मक कहानियों का संग्रह है और स्कूली बच्चों के लिए बनाई गई है। इसकी सभी आय सशस्त्र बलों के परिवारों को समर्पित की गई। विशेष रूप से, उन्होंने भारत के वीरों के बारे में लिखने के लिए सरकार से कोई पारिश्रमिक लेना स्वीकार नहीं किया, जो उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है।

अब, ‘इंडिया टुडे टीवी’ के मैनेजिंग एडिटर के रूप में वे उसी स्पष्टता, विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता को चैनल के सबसे महत्वपूर्ण समय स्लॉट में ला रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘इंडिया फर्स्ट’ उनके करियर को आकार देने वाले मूल्यों को प्रतिबिंबित करेगा, जिसमें तथ्यों पर आधारित, बिना अतिशयोक्ति वाली रिपोर्टिंग दर्शकों को देखने को मिलेगी।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

28 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago