होम / टीवी / जानें, क्यों 'बंद गले का सूट' पहनकर मैगसायसाय अवॉर्ड लेंगे रवीश कुमार

जानें, क्यों 'बंद गले का सूट' पहनकर मैगसायसाय अवॉर्ड लेंगे रवीश कुमार

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आज दिया जाएगा रवीश कुमार को प्रतिष्ठित रैमन मैगसायसाय अवॉर्ड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘एनडीटीवी’ के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को आज भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे फिलीपींस की राजधानी मनीला में प्रतिष्ठित रैमन मैगसायसाय अवॉर्ड (Ramon Magsaysay Awards) दिया जाएगा। इस खास मौके के लिए रवीश कुमार के लिए खास पोशाक तैयार की गई है। आमतौर पर शर्ट या कोट में दिखाई देने वाले रवीश आज ‘बंद गले’ के सूट में दिखाई देंगे। हालांकि, बंद गले में वह खुद को बंधा-बंधा महसूस करते हैं और इसीलिए आज तक इससे बचते रहे, लेकिन एम.ए रहमान के अनुरोध को टालना उनके लिए संभव नहीं था। वह इसलिए कि रहमान न केवल डिजाइनर हैं, बल्कि रवीश के अच्छे दोस्त भी हैं और दोस्तों की बातों का सम्मान रखना रवीश अच्छी तरह जानते हैं।

रहमान जानते थे कि रवीश ‘बंद गले’ के लिए राजी नहीं होंगे, मगर वह ये भी जानते थे कि उन्हें राजी कैसे करना है। समाचार4मीडिया से बातचीत में रहमान ने बताया कि उन्होंने रवीश के लिए कुर्ता-पायजामा भी तैयार किया था, लेकिन वह चाहते थे कि इतने बड़े मौके पर रवीश एक अलग अंदाज में नजर आएं।

जब रहमान ने रवीश को इस बारे में बताया तो वह थोड़े अहसज हो गए। हालांकि, रहमान को उन्हें मनाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। बकौल रहमान, ‘मैंने रवीश से कहा कि आप अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने जा रहे हैं, आपको कुछ भारतीय पहनना चाहिए और बंद गले से बेहतर भला और क्या हो सकता है। यह सुनने के बाद रवीश ने मुस्कुराते हुए हामी भर दी।’

मूलरूप से बिहार के मोतिहारी निवासी रहमान और रवीश की दोस्ती 19 साल पुरानी है। फिलहाल रहमान दिल्ली में ही रहकर अपना कामकाज संभालते हैं। ‘बंद गला’ लुक को लेकर रवीश कुमार ने फेसबुक पर अपना अनुभव भी बयां किया है।

उन्होंने लिखा है, ‘कभी बंद गला पहना नहीं। पहनते ही लगा कि जैसे किसी ने क़ालीन को मोड़कर खड़ा कर दिया हो। रहमान कई साल से कह रहे थे कि पहना कीजिए। हम मना कर देते थे। ‘बंद गला’ में आदमी बंद हो जाता है पर क्या करें, रहमान को मना नहीं कर सके। जब अंग्रेजी बोल ही रहे हैं तो कपड़ा भी दूसरे के मन का पहन लेते हैं। कोई अगर खुश होता है तो अच्छी बात है। शुक्रिया रहमान। रहमान हमारे मोतिहारी जिले के पड़ोसी हैं। उन्होंने ही बंद गले में मुझे बंद किया है। ये उनकी कारीगरी है। भारतीय समय के अनुसार दो बजे सम्मान समारोह शुरू होगा। Ramon Magsaysay award foundation का अपना फ़ेसबुक पेज है। वहां लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। एनडीटीवी इंडिया और 24x7 पर भी आएगा।’


टैग्स रवीश कुमार मैगसायसाय अवॉर्ड एम.ए रहमान
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago