होम / टीवी / नोएडा की TV न्यूज एंकर ने किया ऐसा काम, उत्तराखंड पुलिस के फूले हाथ-पांव
नोएडा की TV न्यूज एंकर ने किया ऐसा काम, उत्तराखंड पुलिस के फूले हाथ-पांव
नोएडा स्थित एक टेलीविजन न्यूज चैनल की एंकर ने ऐसा काम किया कि उत्तराखंड पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नोएडा स्थित एक टेलीविजन न्यूज चैनल की एंकर ने ऐसा काम किया कि उत्तराखंड पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। दरअसल, हुआ यूं कि नोएडा की रहने वाली शादीशुदा एंकर किसी वजह से घर से लड़ाई कर उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंच गई। ऋषिकेश के तपोवन स्थित होटल में ठहरी एंकर ने अपने हाथ की नस का काट ली। युवती ने जब घटना का वीडियो अपने पति को भेजा तो उसके होश उड़ गए।
इसके बाद न्यूज चैनल के एक शीर्ष अधिकारी ने घटना की जानकारी ऋषिकेश पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को होटल से ढूंढ निकाला और कमरे से बेहोश एंकर को तत्काल एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया।
मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक, शनिवार रात को करीब 12.30 उनके पास बृजेश श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि उनके चैनल में न्यूज एंकर के पद पर कार्यरत ऐश्वर्या शर्मा का अपने पति से किसी बात झगड़ा हो गया और वह नाराज होकर मुनिकीरेती चली आई थी। उसकी लोकेशन शत्रुघ्न घाट के आस-पास बताई थी, जहां करीब 400 होटल हैं। इसके बाद तेजी दिखाते हुए तलाश में आठ टीमें लगाई गईं।
पुलिस ने बताया कि रात करीब सवा एक बजे पता चला कि होटल ग्रैंड आलोवा में एक महिला ने नस काटी है। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि महिला ने कई जगह से हाथ काटा हुआ है और वह बेहोश है, जिसके बाद तत्काल उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति कोलकाता में नौकरी करते हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि अगर युवती को अस्पताल पहुंचाने में कुछ देर और हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी। रविवार को युवती को उपचार के बाद उसको सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
टैग्स एंकर उत्तराखंड होटल तपोवन ऋषिकेश