होम / टीवी / इंडिया टीवी से बोले किसान नेता राकेश टिकैत, पहलवान नौकरी भी करेंगे और आंदोलन भी
इंडिया टीवी से बोले किसान नेता राकेश टिकैत, पहलवान नौकरी भी करेंगे और आंदोलन भी
हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' की एंकर प्राची पाराशर ने किसान नेता राकेश टिकैत से बात की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रेसलर साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट नौकरी पर लौट आए हैं। तीनों रेलवे में नौकरी करते हैं।
रेलवे पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल योगेश बवेजा ने इसकी पुष्टि की है और इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे कि पहलवानों का यह आंदोलन अब खत्म हो सकता है।
इसी बीच साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने आंदोलन से हटने की खबरों को गलत बताया है। वहीं इस मसले पर हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' की एंकर प्राची पाराशर ने किसान नेता राकेश टिकैत से बात की।
इस एक्सक्लूसिव बातचीत में राकेश टिकैत ने यह साफ किया है कि पहलवान नौकरी भी करेंगे और आंदोलन भी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन पहलवानों ने जब सरकार से बात की होगी तो हो सकता है कि सरकार ने कुछ ऐसी शर्तें रखी हों, जिसके कारण इन्हें नौकरी पर लौटना पड़ा हो लेकिन ये कहना कि हमारा आंदोलन खत्म हो गया है यह सरासर गलत बात है।
उन्होंने कहा कि इन लोगों से बहुत संघर्ष के साथ इस आंदोलन को खड़ा किया है इसलिए सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश इनके साथ है और खेल कमेटी जो भी निर्णय लेगी उसका वो स्वागत करेंगे।
इस पूरी बातचीत का वीडियो आप यहां देख सकते हैं-
#Muqabla | ' पहलवान नौकरी भी करेंगे और आंदोलन भी करेंगे..'- किसान नेता राकेश टिकैत@RakeshTikaitBKU @ParasharPrachi #BrijBhushanSharanSingh #WrestlerProtest #SakshiMalik #BajrangPunia pic.twitter.com/fWxP6ubaCn
— India TV (@indiatvnews) June 6, 2023
टैग्स इंडिया टीवी राकेश टिकैत