होम / टीवी / 'शेमारू टीवी' चैनल की लॉन्चिंग के साथ ही किया गया ये अनूठा प्रयोग

'शेमारू टीवी' चैनल की लॉन्चिंग के साथ ही किया गया ये अनूठा प्रयोग

मौजूदा हिन्दी एंटरटेनमेंट चैनल्स के बीच एक नए चैनल ने दस्तक दे दी है। शेमारू एंटरटेनमेंट ने 1 मई से फ्री-टू-एयर (एफटीए) एंटरटेनमेंट चैनल ‘शेमारू टीवी’ लॉन्च कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मौजूदा हिन्दी एंटरटेनमेंट चैनल्स के बीच एक नए चैनल ने दस्तक दे दी है। शेमारू एंटरटेनमेंट ने 1 मई से फ्री-टू-एयर (एफटीए) एंटरटेनमेंट चैनल ‘शेमारू टीवी’ लॉन्च कर दिया है। चैनल की टैगलाइन है- ‘बदलते आज की बदलती कहानियां’।

चैनल लॉन्च करने के साथ ही शेमारू एंटरटेनमेंट ने एक अनोखा प्रयोग शुरू किया है। दरअसल, भारत में पहली बार किसी एंटरटेनमेंट चैनल ने दर्शकों के लिए टीवी के साथ-साथ फेसबुक पर भी लाइव कंटेंट उपलब्ध कराना शुरू किया है। बता दें कि आधिकारिक तौर पर इस सर्विस की शुरुआत 1 मई को सुबह 6 बजे की गई।

शेमारू टीवी के फेसबुक पेज पर यूजर्स फिलहाल एक सप्ताह तक ही लाइव कंटेंट तक देख सकेंगे। इसके बाद फेसबुक पर सिमुलकॉस्ट अलग-अलग वर्ग के ऑडियंस तक पहुंच बनाने और देश के विभिन्न हिस्सों में चैनल का कंटेंट दिखाने की अनुमति देगा।

शेमारू टीवी ऐसा फैमिली एंटरटेनमेन्ट कंटेंट लेकर आया है जो हर उम्र के लोगों की पसंद के अनुसार होगा। फ्री टू एयर चैनल शेमारू टीवी अपने कटेंट की शुरुआत कुछ बेहद पसंद किए गए शोज के साथ की है जिनमें सभी तरह के इमोशंस मौजूद हैं। इन शोज में ‘देवों के देव...महादेव’, ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’, श्‍श्‍श....कोई है’, ‘जबान संभाल के’ आदि शामिल हैं।

शेमारू एंटरटेनमेन्‍ट का फ्लैगशिप चैनल प्रगतिशील भारत की सोच और चैनल की टैगलाइन- ‘बदलते आज के लिये’ को मजबूती दे रहा है। यह चैनल पूरी तरह से परिवार के लिये है जोकि लगातार इस नये बदलाव में ढलने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिये पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनमेन्‍ट पेश किया जा रहा है।

शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सीईओ हिरामन गाडा ने शेमारू टीवी शुरू करने को लेकर कहा कि शेमारू एंटरटेनमेंट मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाने और नए-नए प्रयोग करने के लिए जाना जाता है। इंडस्ट्री की इस तरह की पहली और अनूठी पहल के साथ ही हमारे दर्शक शेमारू टीवी को फेसबुक पर लाइव देख सकेंगे। हमारा मकसद विभिन्न तरह के दर्शकों तक पहुंच बनाना और उन्हें ऐसा कंटेंट उपलब्ध कराना है, जिसे वे अपने खाली समय में देखना चाहते हों।

1 मई से शुरू हो चुके ‘शेमारू टीवी’ डीडी फ्री डिश, प्रमुख डीटीएच और केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध होगा। यह चैनल, शेमारू के अपने ओटीटी चैनल ‘शेमारूमी’ पर भी उपलब्ध‍ होगा।


टैग्स शेमारू एंटरटेनमेंट फ्री-टू-एयर एंटरटेनमेंट चैनल शेमारू टीवी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago