होम / टीवी / किड्स जॉनर में होगी इनाडु टीवी नेटवर्क की एंट्री, इन 12 भाषाओं में लॉन्च करेगा चैनल्स

किड्स जॉनर में होगी इनाडु टीवी नेटवर्क की एंट्री, इन 12 भाषाओं में लॉन्च करेगा चैनल्स

27 अप्रैल को इन लॉन्चिंग के बाद नेटवर्क के चैनल्स की संख्या बढ़कर हो जाएगी 24

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

हैदराबाद का इनाडु टेलिविजन नेटवर्क (ETV Network) जल्द ही अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहा है। दरअसल, यह नेटवर्क किड्स जॉनर (kids genre) में एंट्री करने जा रहा है। खबर है कि 10 तेलुगू एंटरटेनमेंट और न्यूज चैनल्स के स्वामित्व वाला यह ब्रॉडकास्टर 27 अप्रैल को ‘ईटीवी बाल भारत’ (ETV Bal Bharat)  नाम से अंग्रेजी और 11 भारतीय भाषाओं में बच्चों के लिए टीवी चैनल्स लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस लॉन्चिंग के बाद किड्स जॉनर के मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

‘ईटीवी बाल भारत’ चैनल अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध होगा।  

यही नहीं, भारतीय़ भाषाओं के साथ-साथ यह चैनल स्टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) और हाई डेफिनेशन (HD) फॉर्मेट्स में भी उपलब्ध होगा। सभी भाषाओं में एसडी चैनल्स का मूल्य सबस्क्राइबर्स के लिए 3.2 रुपये जबकि एचडी फॉर्मेट में 4.8 रुपये का होगा। इन चैनल्स पर अभिमन्यु, छोटू, लंबी और रोबी एनिमेशन सीरीज के अलावा रोजाना फिल्म और सप्ताहांत में स्पेशल प्रोग्रामिंग होगी।

ईटीवी नेटवर्क के पास इस समय 12 चैनल्स हैं। इनमें ईटीवी तेलंगाना और ईटीवी आंध्र प्रदेश न्यूज चैनल्स शामिल हैं। इसके अलावा एंटरटेनमेंट चैनल्स ETV, ETV Cinema, ETV Plus, ETV Abhiruchi, ETV HD, ETV Plus HD और ETV Cinema HD हैं। किड्स जॉनर में विभिन्न भाषाओं में 12 चैनल्स लॉन्च होने के बाद नेटवर्क के चैनल्स की संख्या बढ़कर 24 हो जाएगी।


टैग्स हैदराबाद टेलिविजन टीवी इंडस्ट्री जनरल एंटरटेनमेंट चैनल किड्स कैटेगरी ईटीवी नेटवर्क इनाडु
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago