होम / टीवी / ‘ईटी नाउ स्वदेश’ लेकर आ रहा है नई पहल 'टैक्स महाकुंभ'

‘ईटी नाउ स्वदेश’ लेकर आ रहा है नई पहल 'टैक्स महाकुंभ'

इस पहल के तहत 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक व्युअर्स टैक्स से जुड़ी जानकारी और सवालों के जवाब विशेषज्ञों से ले सकेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) ने 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एक नई पहल ‘टैक्स महाकुंभ’ (Tax Mahakumbh) की घोषणा की है।

नेटवर्क के अनुसार, अपनी तरह की इस नई पहल का उद्देश्य प्रतिष्ठित फाइनेंसियल प्लानर्स और प्रसिद्ध टैक्स एक्सपर्ट्स से विशेषज्ञ सलाह और अंतर्दृष्टि द्वारा टैक्स योजना की जटिलताओं को सरल तरीके से समझाना है। ईटी नाउ स्वदेश के मूल सिद्धांत ’बढ़ो देश के साथ’ के तहत यह विशेष अभियान का उद्देश्य टैक्स प्लानिंग के पहले चरण से ही व्युअर्स का मार्गदर्शन करना है।‘

‘टैक्स महाकुंभ’ के तहत टैक्स प्लानिंग से जुड़े विशेषज्ञ इस मंच पर टैक्स से संबंधित उन सभी जटिल सवालों के जवाब देंगे, जिन्हें समझने में आमतौर पर तमाम लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं। इनमें डीएस सक्सेना (Former Principal Chief Commissioner of Income Tax), वेद जैन (Former President, ICA), पंकज मठपाल (MD - Optima Money Managers), फिरोज अजीज (Deputy CEO, Anand Rathi Wealth Limited), बेजोन मिश्रा (International Consumer Policy Expert) और सीए सुधीर कौशिक (Co-founder & CEO, TaxSpanner.com) शामिल होंगे।

इस बारे में ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश के एडिटर-इन-चीफ निकुंज डालमिया का कहना है, ‘टैक्स महाकुंभ के द्वारा हमारा उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को प्रभावी टैक्स प्लानिंग के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। ऐसे देश में जहां वित्तीय साक्षरता महत्वपूर्ण है, यह आयोजन लोगों को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक शिक्षित करदाता आर्थिक समृद्धि के लिए आवश्यक है और मुझे विश्वास है कि यह अभियान लोगों को उनकी वित्तीय यात्रा में आत्मविश्वास और क्षमता को बढ़ावा देने में सक्षम करेगा।‘

इस पहल के तहत ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश के एडिटर-इन-चीफ निकुंज डालमिया के नेतृत्व में अजया शर्मा, पूजा त्रिपाठी और अभिषेक सत्य व्रतम जैसे जाने-माने बिजनेस पत्रकारों की टीम के संयोजन में सवाल-जवाबों का सेशन होगा। इस पहल के तहत व्युअर्स और एक्सपर्ट्स बातचीत कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और निवेशकों को शिक्षित करना है।


टैग्स ईटी नाउ निकुंज डालमिया ईटी नाउ स्वदेश हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल टैक्स महाकुंभ
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago