होम / टीवी / चुनावी विश्लेषक संजय कुमार का दावा, मध्य प्रदेश में हो सकती है कांग्रेस की वापसी

चुनावी विश्लेषक संजय कुमार का दावा, मध्य प्रदेश में हो सकती है कांग्रेस की वापसी

छत्तीसगढ़ में और राजस्थान में कांग्रेस से सवाल पूछे जाएंगे कि उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए क्या काम किए हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस काफी समय से विपक्ष में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के चुनाव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और बीजेपी को एक अच्छी पटखनी दी और पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई। कर्नाटक जीतने के बाद से ही कांग्रेस पूरे उत्साह में नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीट जीतेगी।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हम जिस बहुमत से जीते हैं उससे भी अधिक बहुमत से हमें मध्य प्रदेश में विजय मिलेगी। इसी मुद्दे पर 'न्यूज24' के शो 'राष्ट्र की बात' पर चुनावी विश्लेषक संजय कुमार ने एंकर मानक गुप्ता के एक सवाल के जवाब में बड़ा दावा किया।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक एक मॉडल बन सकता है लेकिन वह हर राज्य में मॉडल बने इसकी कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में और राजस्थान में कांग्रेस से सवाल पूछे जाएंगे कि उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए क्या काम किए हैं लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस काफी समय से विपक्ष में है। इस बार उन्हें ऐसा लग रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की एक मजबूत वापसी हो सकती है।

इसी बीच शो के एंकर मानक गुप्ता ने उनसे यह भी सवाल पूछा कि क्या सत्ता विरोधी लहर बीजेपी के खिलाफ मध्य प्रदेश में काम करेगी? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राजस्थान में और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने सरकार बचाने की चुनौती होगी? इस सवाल के जवाब में प्रोफेसर संजय कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में उन्हें ऐसा भी नहीं लगता कि एक प्रचंड सत्ता विरोधी लहर है। वह ऐसा भी नहीं कह सकते कि मध्य प्रदेश की जनता पूरी तरीके से भाजपा को नकार देगी, लेकिन जनता के मन में अब एक सवाल यह खड़ा हो चुका है कि 20 साल से वहां पर भाजपा की सरकार है तो उन्हें ऐसा लगता है इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की मजबूत वापसी हो सकती है।

हालांकि उन्होंने गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए यह भी कहा कि अगर किसी राज्य में किसी पार्टी की 20 साल से अधिक सरकार चल रही है तो यह इस बात की बिल्कुल भी गारंटी नहीं है कि जनता उस पार्टी से परेशान हो चुकी है या जनता किसी और पार्टी को सत्ता में ला देगी।

मध्य प्रदेश के लिए उन्हें ऐसा नहीं लगता लेकिन उन्हें अपने आकलन के आधार पर यह लगता है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वापसी हो सकती है। 'न्यूज24' के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स राहुल गांधी मानक गुप्ता सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर टीवी डिबेट न्यूज 24 संजय कुमार लेटेस्ट न्यूज ट्विटर न्यूज़
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

36 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

21 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago