होम / टीवी / डिश टीवी ने Android TV के लिए लॉन्च किया Dish Smart+, इन मायनों में है खास

डिश टीवी ने Android TV के लिए लॉन्च किया Dish Smart+, इन मायनों में है खास

डिश टीवी ने अपने नए इनोवेटिव प्रोडक्ट Smart+ डिवाइस लॉन्च किया है, जिससे कि स्मार्ट टीवी अनुभव को एक नए स्तर पर पहुंचाया जा सके।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

डिश टीवी ने अपने नए इनोवेटिव प्रोडक्ट Smart+ डिवाइस लॉन्च किया है, जिससे कि स्मार्ट टीवी अनुभव को एक नए स्तर पर पहुंचाया जा सके। यह डिवाइस खास तौर पर Android और Google TV के लिए तैयार किया गया है, जो लाइव टीवी चैनलों और लोकप्रिय OTT ऐप्स को एक ही स्क्रीन पर लाकर दर्शकों के मनोरंजन को और भी आसान और समृद्ध बनाता है।

डिश टीवी की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि Smart+ डिवाइस की मदद से अब दर्शकों को अलग-अलग रिमोट्स की जरूरत नहीं होगी। टीवी रिमोट के जरिए ही वे टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। बार-बार इनपुट सोर्स बदलने या अलग डिवाइस लगाने की झंझट अब खत्म हो जाएगी।

डिवाइस में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं—जैसे पसंदीदा चैनलों की सूची बनाना, शोज़ के लिए रिमाइंडर सेट करना और पेरेंटल कंट्रोल जैसी सुविधाएं, जो खासतौर पर परिवारों के लिए इसे सुरक्षित और अनुकूल बनाती हैं। इसका इंटरफेस इतना सहज है कि यूज़र को चैनल नंबर याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा आने वाले कार्यक्रमों की झलक भी थंबनेल्स और बैनर्स के ज़रिए मिलती है।

Smart+ डिवाइस का कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिज़ाइन इसे किसी भी होम एंटरटेनमेंट सेटअप में आसानी से फिट कर देता है। यह हल्का, स्टाइलिश और आधुनिक घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस एक ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल एंटरटेनमेंट अनुभव प्रदान करता है।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज डोभाल ने कहा, "हम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नवाचार को लगातार बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत Smart+ डिवाइस पेश करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह डिवाइस पारंपरिक टेलीविज़न और OTT सेवाओं के बीच एक सहज एकीकरण का प्रतीक है, जो आज के डिजिटल उपभोक्ता की बदलती जरूरतों को पूरा करता है। हमें पूरा विश्वास है कि यह इंटीग्रेशन मनोरंजन का भविष्य है।"

डिश टीवी का Smart+ डिवाइस जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और सभी प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago