होम / टीवी / आजतक के शो में बीजेपी प्रवक्ता ने दिया ये वचन, अब 'ढूंढ' रही पब्लिक

आजतक के शो में बीजेपी प्रवक्ता ने दिया ये वचन, अब 'ढूंढ' रही पब्लिक

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शो की यह विडियो क्लिप

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

महाराष्ट्र चुनावों के दौरान ‘आजतक’ के एक शो में बीजेपी के एक प्रवक्ता ने महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की सरकार आने का दावा किया। उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर यह सरकार नहीं आई तो मैं अपने बाल कटवा डालूंगा। इन प्रवक्ता का नाम है गौरव भाटिया और शो है ‘राजतिलक’, जिसकी एंकर थीं अंजना ओम कश्यप। अब जबकि बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनने के सपने धूल में मिल चुके हैं, सोशल मीडिया पर लोग गौरव भाटिया का यह विडियो शेयर करके पूछ रहे हैं कि कब मुंडवाओगे?

हर चुनाव में ‘आजतक’ अलग-अलग शहरों में जाकर इस शो को आयोजित करता है। अंजना ओम कश्यप इस शो की होस्ट के तौर पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पहुंची थीं। बीजेपी की तरफ से उस दिन इस शो में मशहूर वकील और प्रवक्ता गौरव भाटिया मौजूद थे। गौरव भाटिया इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता रहे हैं। उस दिन के शो में गौरव भाटिया इमोशनली कुछ रौ में बह गए और दावा कर डाला कि अगर बीजेपी और शिवसेना की सरकार दोबारा पूर्ण बहुमत से महाराष्ट्र में नहीं आई तो वह अपने बाल कटवा डालेंगे।

गौरव भाटिया का कहना था, ‘पूरे दमखम से कहता हूं कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की सरकार पहले से भी ज्यादा सीटों से बनेगी और न बने तो मुझे मेरे बालों से बहुत प्यार है, अंजना जी और आपके शो में मैं यह वचन देता हूं कि  सरकार नहीं बनी तो मैं अपने बाल कटवा दूंगा।‘

अब उनकी यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक यूजर ने तो जावेद हबीब को ट्विटर पर टैग करके उन्हें गौरव भाटिया का सिर मुंडवाने का ऑफर तक दे दिया है। हालांकि, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के आसार हैं। ऐसे में गौरव भाटिया के लिए शायद राहत भरी खबर हो सकती है कि बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो किसी की नहीं बनी।

गौरव भाटिया द्वारा शो में किए गए वादे की विडियो क्लिप आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स आजतक टीवी शो गौरव भाटिया महाराष्ट्र चुनाव बीजेपी प्रवक्ता राजतिलक भाजपा प्रवक्ता
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago