होम / टीवी / न्यूज 24 के मैनेजिंग एडिटर दीप उपाध्याय का इस्तीफा, इस मीडिया समूह संग शुरू करेंगे नई पारी
न्यूज 24 के मैनेजिंग एडिटर दीप उपाध्याय का इस्तीफा, इस मीडिया समूह संग शुरू करेंगे नई पारी
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ (News24) के मैनेजिंग एडिटर दीप उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ (News24) के मैनेजिंग एडिटर दीप उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब सात साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। दीप उपाध्याय अपना नया सफर अब ‘टीवी9’ (TV9) ग्रुप के साथ शुरू करने जा रहे हैं। वह यहां पर एडिटर (कंवर्जेंस एंड स्ट्रैटेजी) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले दीप उपाध्याय को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में बतौर आउटपुट हेड पारी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह ‘जी न्यूज’ (Zee News) में आउटपुट एडिटर का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।
यही नहीं, वह ‘पायनियर’ और ‘दैनिक भास्कर’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई नैनीताल से करने के बाद दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से दीप उपाध्याय को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा न्यूज24 दीप उपाध्याय मैनेजिंग एडिटर टीवी9 समूह