होम / टीवी / सूचना-प्रसारण मंत्री ने बताया, प्रसार भारती के चैनल्स को कैसे हुआ फायदा
सूचना-प्रसारण मंत्री ने बताया, प्रसार भारती के चैनल्स को कैसे हुआ फायदा
प्रसार भारती के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘डीडी नेशनल’ और इसके अन्य रीजनल चैनल्स की दर्शकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्रसार भारती के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘डीडी नेशनल’ और इसके अन्य रीजनल चैनल्स की दर्शकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के आंकड़ों के मुताबिक, डीडी नेशनल की दर्शकों की संख्या 2019 में बढ़कर 18.31 करोड़ हो गई है, जबकि इसी साल (2019) रीजनल चैनल्स की संख्या 19.33 करोड़ हो गई है। इस बात की जानकारी लोकसभा में सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी।
लोकसभा में सूचना-प्रसारण मंत्री ने कहा कि प्रसार भारती ने दूरदर्शन (डीडी) चैनल्स के दर्शकों के डेटा के लिए ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की सदस्यता ली है। BARC के आंकड़ों के मुताबिक, डीडी नेशनल चैनल्स की दर्शकों की संख्या 2018 में 15.81 करोड़ थी, जोकि 2019 में बढ़कर 18.31 करोड़ हो गई। जबकि डीडी के रीजनल चैनल्स के दर्शकों की संख्या 2018 में 15.78 करोड़ थी, जोकि 2019 में बढ़कर 19.33 करोड़ हो गई है।’
उन्होंने आगे कहा कि दूरदर्शन की प्रोग्रामिंग का फोकस कल्याणकारी मुद्दों पर केंद्रित है, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय इत्यादि।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रसार भारती लगातार बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास करता है। प्रसार भारती के फंड का आवंटन अनुमानित आवश्यकताओं पर आधारित है, जो इसकी कार्य योजनाओं और रणनीतियों से संबंधित होती हैं।
जावड़ेकर ने कहा कि प्रसार भारती ने कंटेंट की क्वॉलिटी में सुधार के कई उपाय किए हैं, जिसमें अपने टेक्निकल और प्रोग्रामिंग स्टाफ को प्रशिक्षण देना, कंटेंट प्रड्यूसर्स की क्षमताओं का निर्माण करना, प्रजेंटेंशन की क्वॉलिटी को बेहतर बनाना, सोशल मीडिया पर खुद को स्थापित रखना आदि शामिल हैं।
टैग्स