होम / टीवी / कवरेज के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि रो पड़ा ‘आजतक’ का क्राइम रिपोर्टर
कवरेज के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि रो पड़ा ‘आजतक’ का क्राइम रिपोर्टर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रिपोर्टर का फोटो, लोग कह रहे हैं सच्ची पत्रकारिता
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ की क्राइम टीम में जाने-पहचाने चेहरे हैं। शम्स ताहिर खान की अगुवाई में इस टीम में तमाम ऐसे नए चेहरे भी जुड़े हैं, जो पिछले कई साल से ‘आजतक’ को टॉप पर बनाए हुए हैं। ऐसे में क्राइम की खबरों पर तो वो आगे रहते ही हैं, किसी बड़ी दुर्घटना के वक्त भी उन्हीं को मोर्चे पर भेजा जाता है। लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं को कवर करते वक्त जब लाशों पर लाशें निकल रही हों, तो किसी का भी कलेजा मुंह को आ सकता है। ‘आजतक’ के क्राइम रिपोर्टर पुनीत शर्मा के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब वो दिल्ली की अनाज मंडी की उस आग को कवर कर रहे थे, जिसके चलते 43 लोगों की जानें चली गई थीं।
आप तस्वीर में देख सकते हैं कि पुनीत शर्मा की क्या हालत हो गई थी उस वक्त। ऑन एयर बोलते-बोलते वो रो पड़े थे क्योंकि हर लाश के साथ ही उसके परिवार और साथियों की चीखें उनके कानों में भी पड़ रही थीं। लेकिन ‘आजतक’ की स्क्रीन से लिया गया उनका ये भावुक फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उन्हीं के एक सीनियर साथी ‘एनडीटीवी’ के सीनियर स्पेशल कॉरस्पोंडेंट मुकेश सेंगर ने भी पुनीत के इस फोटो को शेयर किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है, 'दिल्ली में आग लगने के हादसे ने हर किसी को हिला दिया, रुला दिया! ‘आजतक’ में संवाददाता छोटा भाई पुनीत शर्मा भी अपने आंसू नहीं रोक सका,पत्रकारिता का एक पहलू ये भी है।'
वहीं कमलदीप अरोड़ा लिखते हैं, 'आज दिल्ली में हुए हादसे में हुई 43 मौत पर इमोशनल होने पर लाइव रिपोर्टिंग में आंख में आंसू आये आजतक के क्राइम रिपोर्टर छोटे भाई पुनीत शर्मा के। ये भी एक पहलू हैं, सच्ची पत्रकारिता का।'
टैग्स आजतक पुनीत शर्मा अनाजमंडी हादसा