होम / टीवी / 'डीडी फ्रीडिश' पर अब देखने को मिलेगा यह हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल भी
'डीडी फ्रीडिश' पर अब देखने को मिलेगा यह हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल भी
बता दें कि बकेट A+ के लिए आरक्षित मूल्य, जिसमें जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (हिंदी) चैनल शामिल हैं, की कीमत 17.41 करोड़ रुपए है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'वॉयकॉम18' (Viacom18) के स्वामित्व वाले हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल 'कलर्स रिश्ते' (Colors Rishtey) ने 19.26 करोड़ रुपए में डीडी फ्रीडिश पर एक स्लॉट हासिल किया है। प्रसार भारती ने 70वीं ई-नीलामी के माध्यम से 11 जुलाई, 2023 से 31 मार्च, 2024 की अवधि के लिए डीडी फ्री डिश के खाली पड़े MPRG-2 स्लॉट के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
बता दें कि बकेट A+ के लिए आरक्षित मूल्य, जिसमें जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (हिंदी) चैनल शामिल हैं, की कीमत 17.41 करोड़ रुपए है।
सूत्रों के मुताबिक, दो न्यूज चैनलों ने भी इस स्लॉट के लिए 15 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन केवल एक ही स्लॉट उपलब्ध था। प्लेटफॉर्म के एक मूवी चैनल के बंद होने के बाद यह स्लॉट खाली हो गया था।
बकेट सी के लिए आरक्षित मूल्य, जिसमें न्यूज व करंट अफेयर्स (हिंदी) चैनल शामिल हैं, 14.37 करोड़ रुपये था।
गौरतलब है कि 'कलर्स रिश्ते' ने पिछले दिसंबर में 63वीं ऑनलाइन ई-नीलामी में 01.12.2022 से 31.03.2023 की अवधि के लिए आनुपातिक आधार पर डीडी फ्री डिश पर स्लॉट हासिल कर लिया था। हालांकि, बाद में चैनल ने प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने का विकल्प चुना था। सार्वजनिक प्रसारक ने इससे पहले डीडी फ्री डिश पर 65वीं MPEG-2 स्लॉट की ई-नीलामी से 1073 करोड़ रुपए जुटाए थे।
टैग्स प्रसार भारती वॉयकॉम18 डीडी फ्रीडिश कलर्स रिश्ते स्लॉट हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल