होम / टीवी / ‘न्यूज 1 इंडिया’ ने अपनी रणनीति को कुछ यूं दी धार

‘न्यूज 1 इंडिया’ ने अपनी रणनीति को कुछ यूं दी धार

माना जा रहा है साल 2020 रीजनल न्यूज चैनलों के लिए आसान नहीं होने वाला है। ऐसे में कई चैनलों के रणनीतिकार इस चुनौती से निपटने की योजना बना रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

माना जा रहा है साल 2020 रीजनल न्यूज चैनलों के लिए आसान नहीं होने वाला है। ऐसे में कई चैनलों के रणनीतिकार इस चुनौती से निपटने की योजना बना रहे हैं। ‘न्यूज 1 इंडिया’ ने 2020 में टीवी स्क्रीन पर नए तेवर और नए कलेवर के साथ दिखने का फैसला किया। साथ ही साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मौजूदगी को पुख्ता करने की कवायद की जा रही है। हाल ही में ‘न्यूज 1 इंडिया’ को यूट्यूब ने सिल्वर बटन दिया है।

‘न्यूज 1 इंडिया’ के एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा कहते हैं कि ‘2020 में हमने ना सिर्फ अपने सब्सक्राइबर बेस को पांच गुना करने का लक्ष्य रखा है बल्कि टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी न्यूज के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, जो अब तक खबरों की दुनिया से अछूते थे। ये एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग है, जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता।’  

बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर ‘न्यूज 1 इंडिया’ की संपादकीय कमान संभाल रहे डॉ. दिग्विजय सिंह का मानना है कि 2020 में रीजनल चैनलों के सामने सबकी बड़ी चुनौती अपनी निष्पक्षता को बनाए रखते हुए आर्थिक तौर पर भी मजबूत बने रहने की होगी। इसीलिए ‘न्यूज 1 इंडिया’ डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म के जरिए रेवेन्यू की हर संभावना का पूरा इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।

डॉ. दिग्विजय सिंह का कहना है कि 'न्यूज 1 इंडिया' जल्द ही कुछ नए कार्यक्रमों के साथ आ रहा है, जिनमें राजनीतिक और बिजनेस जगत की भागीदारी तो दिखाई देगी ही। साथ ही साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी अहमियत दी जाएगी, जिसका इन दिनों टीवी जर्नलिज्म में अभाव दिख रहा है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स चैनल डिजिटल न्यूज 1 इंडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago