होम / टीवी / 'कार्टून नेटवर्क' ने चैनल बंद होने की खबरों का किया खंडन, कही ये बात
'कार्टून नेटवर्क' ने चैनल बंद होने की खबरों का किया खंडन, कही ये बात
सोशल मीडिया पर RIP कार्टून नेटवर्क (#RIPCotoonNetwork) ट्रेंड कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कार्टून नेटवर्क चैनल बंद होने जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आज भी खासकर 90 के दशक के बच्चे ‘कार्टून नेटवर्क’ का नाम नहीं भूले हैं। इस कार्टून नेटवर्क ने कई लोगों के बचपन को मजेदार और यादगार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। कई दर्शकों के बाद भी 'टॉम एंड जेरी', 'रिची रिच', 'बेन 10', 'पावरपफ गर्ल्स' समेत कई कार्टून्स आज भी लोगों को याद हैं। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर RIP कार्टून नेटवर्क (#RIPCotoonNetwork) ट्रेंड कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कार्टून नेटवर्क चैनल बंद होने जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि कार्टून नेटवर्क के स्टूडियो को खाली किया जाएगा। हालांकि कार्टून नेटवर्क ने चैनल बंद होने की खबरों का खंडन किया है।
एक बयान में, चैनल ने कहा, 'कार्टून नेटवर्क यह स्पष्ट करना चाहता है कि नेटवर्क या स्टूडियो बंद होने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में घोषित कई हरी झंडी के साथ, हम लगातार ऐसे अभिनव कंटेंट में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो दुनिया भर में हमारे दर्शकों का मनोरंजन करता है और उन्हें प्रेरित करता है।
दरअसल, चैनल के बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह ट्रेंड तब शुरू हुआ जब 'एक्स' पर Animation Workers Ignited नाम से एक यूजर ने सबसे पहले ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, 'कार्टून नेटर्वक बंद हो रहा है! एनिमेशन के लिए क्या दांव पर लग रहा है, इसके बारे में लोगों तक बात जरूर पहुंचाएं। अपने फेवरेट कार्टून नेटवर्क शो को #RIPCartoonNetwork लिखकर ट्वीट करें।''
इस ट्वीट के साथ एक एनिमेटेड वीडियो भी लगाया गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि कार्टून नेटवर्क बंद हो रहा है, क्योंकि मार्केट में कई नए एनिमेशन स्टूडियोज आ गए हैं। अब कार्टून नेटवर्क के कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। इस वीडियो में बताया गया है कि स्टूडियो ने एनिमेशन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स बंद कर दिए। कंपनी ने कई एम्प्लॉयीज को निकाल भी दिया है।
Cartoon Network is dead?!?!
— Animation Workers Ignited (@AWorkersIgnited) July 8, 2024
Spread the word about what’s at stake for animation!!! Post about your favorite Cartoon Network shows using #RIPCartoonNetwork
Active members of TAG can help by filling out your survey! Today (7/8) is the last day! pic.twitter.com/dHNMvA1q0A
इस पोस्ट और वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर #RIPCartoonNetwork ट्रेंड कर रहा है। लोग अपने फेवरेट कार्टून शो को ट्वीट करके अपना दुख जता रहे हैं-
it’s the end of an era, Cartoon Network has officially shut down ? here are all the shows that made our childhood #RIPCartoonNetwork pic.twitter.com/jKnz5tL24X
— Redd (@ReddCinema) July 9, 2024
Its sad to see the most iconic building in everybody's childhood
— Sumit (@SumitHansd) July 9, 2024
Rest in peace cartoon network studios.
So weird and painful to say goodbye to an iconic piece of history
Thanks for the memories ❤️?
#RIPCartoonNetwork pic.twitter.com/ssKWT0ZpJw
बचपन की सबसे प्यारी यादों को अलविदा कहना बहुत कठिन है।
— Ravish (@Lawyer_Ravish) July 9, 2024
कार्टून नेटवर्क स्टूडियो, आपको हमेशा याद करेंगे।
इतिहास का यह हिस्सा अब हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
सबसे खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद ❤️?#RIPCartoonNetwork#RIPCartoonNetwork pic.twitter.com/c8ghJJxvMu
टैग्स कार्टून नेटवर्क