होम / टीवी / 'एशियानेट न्यूज' की चीफ रिपोर्टर के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

'एशियानेट न्यूज' की चीफ रिपोर्टर के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

केरल पुलिस ने महाराजा कॉलेज की मार्क लिस्ट मामले में रिपोर्टिंग करने वालीं 'एशियानेट न्यूज' की चीफ रिपोर्टर अखिला नंदकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

केरल पुलिस ने महाराजा कॉलेज की मार्क लिस्ट मामले में रिपोर्टिंग करने वालीं 'एशियानेट न्यूज' की चीफ रिपोर्टर अखिला नंदकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

'एशियानेट न्यूज' के मुताबिक, केरल पुलिस ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य सचिव पीएम अर्शो की शिकायत के आधार पर बिना जांच किए ही FIR दर्ज किया है। इसमें अखिला नंदकुमार पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। कोच्चि पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया है।

SIT ने पहले दो आरोपियों महाराजा कॉलेज के प्राचार्य वी एस जॉय और पुरातत्व विभाग के प्रमुख डॉ विनोद कुमार के बयान लिए हैं। उन्होंने कथित तौर पर गवाही दी कि एसएफआई के राज्य सचिव के खिलाफ मार्क लिस्ट विवाद तकनीकी खराबी थी। इसमें कोई साजिश नहीं थी।

चैनल की मानें तो अखिला और उनके कैमरामैन छह जून को महाराजा कॉलेज परिसर में एसएफआई की पूर्व नेता विद्या के जालसाजी मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे। विद्या पर गेस्ट लेक्चरर का पद हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद से विद्या फरार है। अखिला ने 11 बजे प्रिंसिपल और मलयालम सेक्शन के शिक्षक से लाइव बात की और जानकारी मांगी। अखिला ने प्रिंसिपल के कमरे में मौजूद छात्र प्रतिनिधियों से भी विद्या की जालसाजी के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया मांगी। इसी दौरान एक छात्र प्रतिनिधि ने अर्शो की मार्क लिस्ट विवाद को उठाते हुए कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण एक और मुद्दा है। इसके बाद अर्शो की मार्क लिस्ट विवाद सहित फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया। अर्शो ने इस घटना को अपने खिलाफ साजिश बताया और पुलिस में शिकायत की। 

चैनल का कहना है कि जालसाजी मामले की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कॉलेज गए पत्रकार पर पुलिस ने साजिश का आरोप लगाया। जालसाजी मामले में आरोपी विद्या को पुलिस खोज नहीं पाई, लेकिन पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज करने में पुलिस ने बिजली की तेजी से एक्शन लिया।

केरल पुलिस ने महाराजा कॉलेज एर्नाकुलम के पूर्व कोआर्डिनेटर विनोद कुमार, कॉलेज प्रिंसिपल वीएस जॉय, केएसयू के प्रदेश अध्यक्ष अलॉयसियस जेवियर, फाजिल सीए और एशियानेट न्यूज की मुख्य रिपोर्टर अखिला नंदकुमार के खिलाफ एसएफआई के राज्य सचिव पीएम अर्शो की शिकायत पर साजिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन लोगों पर आपराधिक साजिश, जालसाजी और मानहानि सहित आईपीसी की धारा 120-बी, 465,469 और 500, केरल पुलिस (केपी) अधिनियम 2011 की धारा 120 (ओ) के तहत केस दर्ज किया है।


टैग्स रिपोर्टर पत्रकार चैनल एशियानेट न्यूज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago