होम / टीवी / BARC इंडिया के पूर्व CEO पार्थो दासगुप्ता की अर्जी पर सुनवाई 9 फरवरी तक स्थगित

BARC इंडिया के पूर्व CEO पार्थो दासगुप्ता की अर्जी पर सुनवाई 9 फरवरी तक स्थगित

मुंबई की सेशन कोर्ट में टीआरपी से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार बार्क इंडिया के पूर्व सीईओ (CEO) पार्थो दासगुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मुंबई की सेशन कोर्ट में टीआरपी (TRP) से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पार्थो दासगुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। इस याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट ने सुनवाई 9 फरवरी के लिए स्थगित कर दी है।

बता दें कि टीआरपी घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में मुंबई पुलिस ने पिछले साल 24 दिसंबर पार्थो दासगुप्ता को गिरफ्तार किया था। वे 31 दिसंबर, 2020 तक पुलिस हिरासत में थे, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

दासगुप्ता ने अपने जमानत अर्जी में अनुरोध किया है कि इस मामले में अन्य सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें जमानत दी जाए।

मंगलवार को दासगुप्ता के वकील आबाद पोंडा और शारदुल सिंह ने हाई कोर्ट से कहा कि दासगुप्ता को स्पाइन में समस्या है। पोंडा ने कहा, 'दासगुप्ता मर तो नहीं रहे हैं, लेकिन उनका स्वास्थ्य जोखिम में हैं और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है।

जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान विशेष सरकारी वकील शिशिर हीरे ने कहा कि इस मामले में उन्हें सोमवार को ही वकील नियुक्त किया गया है, इसलिए उन्हें कुछ वक्त की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि दासगुप्ता की एक ऐसी ही जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

दासगुप्ता के वकीलों ने न्यायमूर्ति पी.डी. नाइक की अगुवाई वाली पीठ से कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में अर्जी पर आगे नहीं बढ़ेंगे। इस पर न्यायमूर्ति नाईक ने बयान दर्ज किया और मामले की सुनवाई 9 फरवरी के लिए स्थगित कर दी।  

बता दें कि न्यायिक हिरासत में ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने के बाद दासगुप्ता को 15 जनवरी को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  

गौरतलब है कि टीआरपी से छेड़छाड़ का मामला अक्टूबर में तब सामने आया था, जब ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) द्वारा देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने के लिए घरेलू पैनल के प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी ‘हंसा रिसर्च’ (Hansa Research) के अधिकारी नितिन देवकर ने एक शिकायत दर्ज की, जिसमें कहा गया था जिन घरों में बार-ओ-मीटर लगे हैं, उन घरों को भुगतान करके कुछ टीवी चैनल्स दर्शकों की संख्या में हेरफेर कर रहे हैं।


टैग्स पार्थो दासगुप्ता BARC इंडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago