होम / टीवी / जब इस मशहूर हीरोइन ने स्टेशन पर आवाज लगाई-ऐ दीपक चौरसिया!

जब इस मशहूर हीरोइन ने स्टेशन पर आवाज लगाई-ऐ दीपक चौरसिया!

काफी लेट सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए दीपक चौरसिया मीडिया में एक बड़ा नाम हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बॉलिवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी कजिन प्रियंका की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में आईं और आज अपनी पहचान बखूबी बना चुकी हैं। ऐसे में पटना के रेलवे स्टेशन पर वो किसी को आवाज लगाएं तो वो कोई बड़ा आदमी ही हो सकता है। दरअसल, उन्होंने एक पत्रकार को देखकर आवाज लगाई- ऐ दीपक चौरसिया। तब वो पत्रकार आकर उनसे कहता है, हमारा नाम दीपक नहीं, बल्कि फलां है। आप चौंकिए नहीं, ये असल जिंदगी का वाकया नहीं, बल्कि इस शुक्रवार को रिलीज हुई मूवी ‘जबरिया जोड़ी’ का एक सीन है।

केवल इस एक सीन से आप दीपक चौरसिया की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। काफी लेट सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए दीपक चौरसिया मीडिया में एक बड़ा नाम हैं। मैसेजिंग और वॉट्सऐप के इस दौर में किसी पत्रकार को लेकर पहला चुटकुला बना तो वो थे दीपक चौरसिया- जब चांद पर यूरी गागरिन पहुंचे तो वहां दीपक पहले से अपनी पीटीसी दे रहे थे, ‘और मैं कैमरामेन पंकज के साथ दीपक चौरसिया, आज तक।‘

दीपक चौरसिया के अलावा और किसी पत्रकार का नाम परिणीति चोपड़ा लेतीं तो शायद उतना जमता नहीं, क्योंकि एक यही नाम है जो आज भी घर-घऱ में जाना जाता है। दीपक चौरसिया के इस सीन के बारे में अपने ट्वीट में इंडिया न्यूज से जुड़े पत्रकार विष्णु शर्मा ने लिखा है। ‘जबरिया जोड़ी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद विष्णु शर्मा लिखते हैं,‘दीपकजी की पॉपुलेरिटी फिर एक बॉलिवुड मूवी 'जबरिया जोड़ी' से समझ आई, जब परिणिती चोपड़ा एक लोकल रिपोर्टर को देखकर आवाज लगाती हैं-ऐ दीपक चौरसिया’।

हालांकि लोग इस ट्वीट को दीपक जी को टैग भी कर रहे हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहने वाले दीपक का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन इतना तय है कि फिल्म का राइटर जरूर दीपक चौरसिया का फैन है। आप भी विष्णु शर्मा के इस ट्वीट को यहां देख सकते हैं।


टैग्स प्रियंका चोपड़ा दीपक चौरसिया परिणीति चोपड़ा जबरिया जोड़ी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago