होम / टीवी / इंडिया टीवी से पत्रकार समीप राजगुरु के बारे में आई ये खबर
इंडिया टीवी से पत्रकार समीप राजगुरु के बारे में आई ये खबर
करीब चार साल पहले ‘इंडिया टीवी’ का दामन थामने वाले समीप राजगुरु के बारे में अब लगाए जा रहे ये कयास
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
क्रिकेट शोज के शुरुआती न्यूज चैनल एंकर्स में से एक हैं समीप राजगुरु। कभी ‘आजतक’ में विक्रांत के साथ उनकी जोड़ी दिखती थी। करीब चार साल पहले ये जोड़ी उस वक्त टूटी, जब समीप राजगुरु ने ‘इंडिया टीवी’ का दामन थाम लिया और तब से लगातार वह ‘इंडिया टीवी’ पर क्रिकेट शोज का चेहरा बने हुए थे। अब उनके इस्तीफे के साथ ये सिलसिला थम गया है।
समीप राजगुरु ने बड़े ही स्टाइल के साथ ‘इंडिया टीवी’ के बाहर अपने चाहने वालों को इस्तीफे की खबर दी है। उन्होंने एक ट्वीट किया और अपना मुस्कराते हुए एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो एक व्यक्ति को अपना आई कार्ड सोंप रहे हैं।
Handing over of IndiaTv Identity Card to HR...Great 4years plus comes to an end today...@indiatvnews pic.twitter.com/8KcmZWVd3v
— Samip Rajguru (@samiprajguru) August 12, 2019
समीप राजगुरु ने ‘इंडिया टीवी’ के दोस्तों के साथ कुछ और भी ट्वीट किए हैं। हालांकि समीप अपने नए कदम के बारे में बताने से बच रहे हैं, लेकिन हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वो किसी और चैनल को जॉइन करने के बजाय अपना वेंचर शुरू कर सकते हैं। पहले भी कई स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स मसलन आशीष चड्ढा, पुष्पेन्द्र सिंह व शरद आदि अपना वेंचर शुरू कर चुके हैं। वहीं विनोद लाम्बा और अंकुर त्यागी जैसे रिपोर्टर बाकी बीट्स की तरफ अपनी पत्रकारिता का रुख कर चुके हैं।
वैसे भी ‘इंडिया टीवी’ की ही एंकर मीनाक्षी जोशी ने जो ट्वीट किया है, उसमें नए वेंचर की तरफ ही इशारा किया गया है।
Thank you my star colleague ?...keep shining always https://t.co/2aNBOmhH2z
— Samip Rajguru (@samiprajguru) August 12, 2019
जैसे ही इस बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी, आपको हम अपडेट करेंगे। समीप को नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टीवी समीप राजगुरु मीनाक्षी जोशी