होम / टीवी / लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार बोल गई कुछ ऐसा, उड़ा मजाक

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार बोल गई कुछ ऐसा, उड़ा मजाक

इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने देनी शुरू कर दीं प्रतिक्रियाएं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

काम के दौरान पत्रकारों से कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं कि उन्हें मजाक का पात्र बनना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कुछ ऐसा बोल देती है, जिससे उसका मजाक बनना शुरू हो जाता है।   

बता दें कि यह मामला यूएस का है, जहां लॉस एंजलिस के न्यूज चैनल ‘KTLA 5’ की रिपोर्टर सारा वेल्च दक्षिण कैलिफोर्निया में किसी घटना को लेकर पुलिस स्टेशन के सामने से लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कह दिया, ‘हमने घटना में मारे गए व्यक्ति से संपर्क करने की काफी कोशिश की। लेकिन बयान के लिए वो मिला नहीं’। हालांकि बाद में वेल्च ने सोशल मीडिया पर सफाई दी कि वास्तव में उनके कहने का आशय था कि उन्होंने इस घटना में मारे गए व्यक्ति के परिवार से बात करने की कोशिश की।

बताया जाता है कि सारा वेल्च काफी अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले समेत कई बड़ी घटनाएं कवर की हैं। उन्हें एमी अवॉर्ड (Emmy award) के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।

सारा वेल्च का ये विडियो पत्रकार याशर अली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

सारा वेल्च के इस वायरल विडियो को लेकर कैसी रही ट्विटर यूजर्स की प्नतिक्रिया, वह आप यहां देख सकते हैं। 


टैग्स विडियो वायरल सारा वेल्च पत्रकार से गलती
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago