होम / टीवी / घर से रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार के कैमरे में कैद हुआ कुछ ऐसा, उड़ रहा मजाक
घर से रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार के कैमरे में कैद हुआ कुछ ऐसा, उड़ रहा मजाक
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दुनिया के तमाम देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहे हैं। अन्य कंपनियों की तरह कई मीडिया कंपनियों के एंप्लाईज भी अपने घरों से काम कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दुनिया के तमाम देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच अन्य कंपनियों की तरह कई मीडिया कंपनियों के एंप्लाईज भी अपने घरों से काम कर रहे हैं। वहीं न्यूज चैनल्स के कई एंकर्स और रिपोर्टर्स भी घरों से न्यूज रिपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में कई बार घरों में होने वाली घटनाएं भी कैमरे में कैद होने की खबरें सामने आयी हैं। एक ऐसा ही मामला कैलिफोर्निया के एक स्थानीय टेलिविजन न्यूज चैनल की एक रिपोर्टर के घर से सामने आया है।
कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित ‘केसीआरए-3’ (KCRA 3) की रिपोर्टर मेलिंडा मेजा अपने घर से रिपोर्टिंग कर रहीं थी। इसी दौरान उनसे एक गलती हो गई। दरअसल जिस समय वे बाथरूम से रिपोर्ट कर रहीं थीं, उसी दौरान उनके पति पूरी तरह निर्वस्त्र होकर बाथरूम में नहा रहे थे और वह कैमरे में कैद हो गए।
हालांकि इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब ट्विटर पर इस क्लिप को शेयर किया गया। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर रिपोर्टर का जबरदस्त मजाक उड़ने लगा।
टैग्स महिला पत्रकार रिपोर्टिंग बड़ी गलती