होम / टीवी / ‘एबीपी नेटवर्क’ का एक और बड़ा कदम, तमाम पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता

‘एबीपी नेटवर्क’ का एक और बड़ा कदम, तमाम पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता

‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, एबीपी नेटवर्क ने अपने कई एंप्लॉयीज को पिंक स्लिप पकड़ा दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार, एबीपी नेटवर्क ने अपने कई एंप्लॉयीज को पिंक स्लिप पकड़ा दी है। यानी उनसे इस्तीफा ले लिया गया है।

इस कड़ी में ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के आउटपुट हेड अरुण नौटियाल और पीसीआर हेड सतेंद्र राय का नाम भी शामिल है। दोनों इस संस्थान से काफी लंबे समय से जुड़े हुए थे। अरुण नौटियाल की जगह ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) के एडिटर रोहित सावल को ‘एबीपी न्यूज’ का आउटपुट हेड बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘एबीपी नेटवर्क’ ने अपने दो रीजनल चैनल्स को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

इनके अलावा भी 15 से ज्यादा पत्रकारों से इस्तीफा ले लिया गया है जबकि कई को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हालांकि, इस बारे में अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आधिकारिक स्तर पर जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।  

आपको बता दें कि हाल ही में नेटवर्क द्वारा अपने दो रीजनल चैनल्स ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) और ‘एबीपी साझा’ (ABP Sanjha) के कंटेंट को लीनियर से डिजिटल फॉर्मेट में परिवर्तित करने की घोषणा की गई है। ऐसे में यहां के अधिकांश स्टाफ को समायोजित किया जा रहा है और तमाम लोगों से इस्तीफा लिया जा रहा है।


टैग्स एबीपी सांझा छंटनी एबीपी गंगा लेऑफ एबीपी नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago