होम / टीवी / टीवी पत्रकार रवीश बिष्ट की शानदार उपलब्धि, मिला ये खिताब
टीवी पत्रकार रवीश बिष्ट की शानदार उपलब्धि, मिला ये खिताब
इंग्लैंड में खेले गए 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप की बेहतरीन कवरेज के लिए दिल्ली में आयोजित समारोह में बॉलिवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया सम्मानित
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पौड़ी गढ़वाल के रवीश बिष्ट को स्पोर्ट्स एंकर ऑफ द ईयर चुना गया है। इंग्लैंड में खेले गए 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शानदार कवरेज के लिए उन्हें यह खिताब दिया गया है। दिल्ली में आयोजित इंडियन लीजेंड अवॉर्ड में कोटद्वार शिब्बूनगर निवासी रवीश बिष्ट को बॉलिवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
बता दें कि इस साल क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान रवीश ने इंग्लैंड में शानदार कवरेज की थी। वोटों के आधार पर रवीश की कवरेज को सर्वश्रेष्ठ माना गया। वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने कई देशी और विदेशी खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी लिए थे, जिन्हें काफी पसंद किया गया।
न्यूज नेशन चैनल में बतौर स्पोर्ट्स हेड कार्यरत रवीश बिष्ट ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई टेस्ट सीरीज को भी कवर किया था। इस सीरीज में इंडियन टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में पहली पार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती थी। रवीश बिष्ट सौ से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच कवर कर चुके हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अवॉर्ड रवीश बिष्ट स्पोर्ट्स एंकर महिमा चैधरी इंडियन लीजेंड अवॉर्ड्स वर्ल्ड कप कवरेज