होम / टीवी / ‘भारत24’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा, निभाएंगे यह भूमिका
‘भारत24’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा, निभाएंगे यह भूमिका
वर्तमान में ‘हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी‘ में जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर शशिकांत शर्मा को मीडिया में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में 15 अगस्त को लॉन्च होने वाले नए चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से लोगों के जुड़ने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा ने भी इस चैनल को जॉइन किया है।
समाचार4मीडिया से बातचीत में शशिकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस चैनल में बतौर मानद सलाहकार संपादक (Honorary Consulting Editor) जॉइन किया है। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले शशिकांत अब दिल्ली आ कर अपनी पत्रकारिता के जौहर दिखाएंगे।
वर्तमान में ‘हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी‘ में जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर शशिकांत शर्मा को मीडिया में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। वह करीब 21 साल तक ‘दैनिक ट्रिब्यून‘ में ब्यूरो चीफ रहे हैं। उन्होंने ‘नवभारत टाइम्स‘ और ‘ईटीवी‘ में भी काम किया है। इसके अलावा वह ‘जी न्यूज’ में पंजाब/हरियाणा/हिमाचल के कंसल्टिंग एडिटर भी रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से शशिकांत शर्मा को उनकी इस पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स न्यूज चैनल सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर जगदीश चंद्रा भारत24 शशिकांत शर्मा