होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘भारत समाचार’ से जुड़े राजीव गुप्ता
इस बड़े पद पर अब ‘भारत समाचार’ से जुड़े राजीव गुप्ता
राजीव गुप्ता को मीडिया में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘सीएनएन आईबीएन’, ‘आजतक’, ‘हेडलाइंस टुडे’ और ‘न्यूज18’ जैसे प्रतिष्ठित चैनल्स के फाउंडर मेंबर्स में शामिल रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह के पूर्व चीफ विजुअल डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट जॉइन किया है। चैनल के स्टेट हेड और सीईओ वीरेंद्र सिंह ने न्यूज रूम में राजीव गुप्ता का स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि राजीव गुप्ता को मीडिया में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद राजीव गुप्ता अपने जुनून के चलते पत्रकारिता की दुनिया में आ गए। वह ‘सीएनएन आईबीएन’, ‘आजतक’, ‘हेडलाइंस टुडे’ और ‘न्यूज18’ जैसे प्रतिष्ठित चैनल्स के फाउंडर मेंबर्स में शामिल रहे हैं।
राजीव वर्ष 2001 में अफगानिस्तान युद्ध कवर करने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने कई वर्षों तक कारगिल युद्ध, संसद, अयोध्या मुद्दा और जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद को कवर किया है।
राजीव गुप्ता को फोटोग्राफी का काफी शौक है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘पैट्रियट’ (Patriot) अखबार से की थी। इसके बाद वह ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) आ गए और फिर तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाते हुए अब ‘भारत समाचार’ पहुंचे हैं। अपने अब तक के करियर में राजीव गुप्ता नौ प्रधानमंत्रियों को कवर करने के साथ-साथ 30 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं।
टैग्स भारत समाचार राजीव गुप्ता नियुक्ति सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग