होम / टीवी / ‘भारत एक्सप्रेस’ ने विस्तार की दिशा में बढ़ाए कदम, अब ‘Fastway’ पर भी उपलब्ध
‘भारत एक्सप्रेस’ ने विस्तार की दिशा में बढ़ाए कदम, अब ‘Fastway’ पर भी उपलब्ध
दर्शक अब ‘भारत एक्सप्रेस’ को ‘फास्टवे’ के केबल टीवी नेटवर्क, आईपीटीवी, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल ऐप के माध्यम से देख सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
देश के प्रमुख न्यूज चैनल्स में शुमार ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) ने राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में अपने कदम और आगे बढ़ाए हैं। अब यह चैनल प्रमुख डिजिटल केबल और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर ‘फास्टवे’ (Fastway) पर भी उपलब्ध हो गया है।
‘भारत एक्सप्रेस’ अब सभी प्रमुख डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है, जिसमें टाटा प्ले (चैनल 535), एयरटेल डिजिटल टीवी (चैनल 327), डिश टीवी (चैनल 671), डी2एच (चैनल 753), डेन (चैनल 314), डेनॉन (चैनल 312), जियो फाइबर (चैनल 495), सिटी (चैनल 310), हैथवे (दिल्ली चैनल 214, मुंबई चैनल 213), एनएक्सटी डिजिटल (दिल्ली चैनल 806, मुंबई चैनल 317) और जियो टीवी (चैनल 535) शामिल हैं। ‘फास्टवे’ के साथ जुड़ने से अब ‘भारत एक्सप्रेस’ की पहुंच 140 से अधिक शहरों और कस्बों तक हो गई है।
गौरतलब है कि ‘फास्टवे’ देश का अग्रणी डिजिटल केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर है। यह 450 से अधिक एसडी और एचडी चैनल्स के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं भी प्रदान करता है। यह ट्रांसमिशन्स प्राइवेट लिमिटेड पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अपनी सेवाएं देता है। यह कंपनी 140 से अधिक शहरों में केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराती है, जबकि 21 शहरों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की सुविधा देती है।
हाल ही में ‘फास्टवे’ ने अपना आईपीटीवी सेट-टॉप बॉक्स लॉन्च किया है, जिसमें 450 से ज्यादा चैनल्स के साथ ओटीटी कंटेंट भी उपलब्ध है। दर्शक ‘फास्टवे’ लाइव टीवी मोबाइल ऐप के जरिए भी लाइव टीवी देख सकते हैं। ऐसे में दर्शक अब ‘भारत एक्सप्रेस’ को ‘फास्टवे’ के केबल टीवी नेटवर्क, आईपीटीवी, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल ऐप के माध्यम से देख सकते हैं।
टैग्स